{"_id":"6750aa0536059d5fa80b25c5","slug":"amritsar-now-there-was-an-explosion-in-majitha-police-station-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar : अब मजीठा थाने में हुआ धमाका, इलाके में दहशत लेकिन डीएसपी ने किया साफ इनकार, कहा- बाइक का टायर फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar : अब मजीठा थाने में हुआ धमाका, इलाके में दहशत लेकिन डीएसपी ने किया साफ इनकार, कहा- बाइक का टायर फटा
Thu, 05 Dec 2024 12:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 05 Dec 2024 12:48 AM IST
सार
हालांकि इलाके के डीएसपी ने बम धमाके से साफ तौर पर इनकार किया है। उनका कहना है कि बाइक का टायर फटा था।
विज्ञापन
धमाके के बाद थाने का दरवाजा बंद कर दिया गया.... ताकि कोई अंदर न आ सके
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर के मजीठा थाने में देर रात हुए धमाके से इलाके में दहशत का माहौल है। हालांकि इलाके के डीएसपी ने बम धमाके से साफ तौर पर इनकार किया है। उनका कहना है कि बाइक का टायर फटा था।
विज्ञापन
इससे पहले सुबह सचखंड श्री हरिमंदर साहिब में सेवारत शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर नारायण सिंह चौड़ा ने हमला किया था। इस हमले में सुखबीर बादल बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार देर रात मजीठा थाने में जोरदार धमाका हुआ जिससे थाने की खिड़कियां तक टूट गईं। मौके पर पुलिस में अफरा तफरी मच गई। डीएसपी ग्रामीण जसपाल सिंह ढिल्लों मौके पर पहुंचे और थाना प्रभारी प्रभजीत सिंह भी मौके पर पहंचे।
विज्ञापन
जांच के बाद उन्होने विस्फोट को लेकर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। पुलिस ने थाने के बाहरी गेट पर ताला लगा दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई।
मौके पर पहुंचे डीएसपी जसपाल सिंह ढिल्लों ने बताया कि घटना के वक्त एक पुलिसकर्मी अपनी मोटरसाइकिल में हवा भर रहा था और ट्यूब में हवा भरने के कारण विस्फोट हो गया। पुलिस स्टेशन को बंद कर दिया गया है। एसी कोई भी घटना नही हुई है।