फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   amritsar, fog, problem, forteen, train, late, passenger

कोहरे के कहर से चौदह ट्रेनें लेट, यात्री परेशान

Sat, 12 Dec 2015 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Sat, 12 Dec 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
amritsar, fog, problem, forteen, train, late, passenger
घने कोहरे की वजह से शनिवार को अमृतसर रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाली चौदह ट्रेनें लेट रही। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक कुलदीप गोस्वामी ने बताया कि गाड़ी नंबर 15211 सहरसा आने वाली जननायक शुक्रवार रात एक बजकर पचास मिनट के बजाए शनिवार को सुबह नौ बजकर बीस मिनट पर पहुंची।

गाड़ी संख्या 12459 सुपरफास्ट ट्रेन शुक्रवार की रात पौने दस की बजाय शनिवार सुबह ग्यारह बजे आई। गाड़ी संख्या 12903 सुबह पौने छह की बजाय छह बजकर पचास मिनट पर पहुंची।
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 14631 देहरादून एक्सप्रेस सुबह साढ़े सात की बजाय आठ बजकर पांच मिनट पर पहुंची। गाड़ी संख्या 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सुबह आठ बजकर दस मिनट की बजाय दस बजकर पैंतीस मिनट पर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 13005 हावड़ा मेल सुबह आठ बजकर की बजाय ग्यारह बजकर पचास मिनट पर पहुंची। गाड़ी संख्या 54607 हिसार पैसेंजर सुबह दस बजे की बजाय दोपहर डेढ़ बजे अमृतसर रेलवे स्टेशन पहुंची। गाड़ी संख्या 2411 ग्यारह बजकर पैंतीस मिनट की बजाय दोपहर 12.30 मिनट पर आई।

गाड़ी संख्या 12715 आठ बजकर बीस मिनट के स्थान पर नौ बजकर पचास मिनट पर रेलवे स्टेशन पहुंची। वहीं अमृतसर रेलवे स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 2716 सच्चखंड एक्सप्रेस सुबह साढे़ पांच की बजाय दोपहर तीन बजकर पैंतीस मिनट पर चली।


अमृतसर-दिल्ली एक्सप्रेस को सुबह 6.15 बजे की बजाय साढ़े छह बजे स्टेशन से रवाना किया गया। अमृतसर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन तीन बजे की बजाय चार बजे स्टेशन से रवाना हुई।

गाड़ी संख्या 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस शाम 4.10 की बजाय 6.45 पर चली। गाड़ी संख्या 13050 हावड़ा डुप्लीकेट 6.10 की बजाय रात साढ़े दस बजे रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed