{"_id":"635236b79e6e182e2b7df5c9","slug":"amritsar-commissionerate-police-raided-european-night-cafe-on-ranjit-avenue-and-recovered-19-hookahs","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: यूरोपियन नाइट कैफे में पुलिस की रेड, 19 हुक्के बरामद, मालिक समेत तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: यूरोपियन नाइट कैफे में पुलिस की रेड, 19 हुक्के बरामद, मालिक समेत तीन पर केस
Fri, 21 Oct 2022 12:32 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:32 PM IST
सार
जांच के दौरान रेस्टोरेंट के अलग-अलग टेबलों पर 4 हुक्कों समेत कुल 19 हुक्के बरामद किए गए। इसके अलावा 7 डिब्बियां मिस्टर माया शीशा तथा फ्लेवर्ड कपड़े की 6 डिब्बियां बरामद हुई।
विज्ञापन
अमृतसर में कैफे से हुक्का बरामद।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने गुरुवार देर रात रंजीत एवेन्यू स्थित यूरोपियन नाइट कैफे में रेड करके वहां से 19 हुक्के बरामद किए हैं। सूचना के बाद रंजीत एवेन्यू थाने की पुलिस ने छापेमारी करने के बाद कैफे मालिक समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसीपी नार्थ वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि सूचना के बाद की गई कार्रवाई के बादा मामले की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसीपी खोसा ने बताया कि वे रंजीत एवेन्यू स्थित होटल होलीडे इन के पास गश्त के दौरान मौजूद थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली थी कि रंजीत एवेन्यू बी ब्लाक स्थित यूरोपियन नाइट कैफे में ग्राहकों को हुक्के सर्व किए जाते हैं। इसके तुरंत बाद रंजीत एवेन्यू थाने की पुलिस पार्टी ने कैफे में छापेमारी कर दी। जांच के दौरान पाया कि तीन हिंदू युवक ग्राहकों को चालू हालत में हुक्के सर्व कर रहे थे। पुलिस को देखने के बाद वहां से दो युवक खिसक गए।
विज्ञापन
उन्होंने गिरफ्तार किए आरोपियों की पहचान यूरोपियन नाइट कैफे मालिक संदीप सिंह धन्ना निवासी सलावलपुरा वार्ड 21, मैनेजर चंदन गुप्ता निवासी रंजीत एवेन्यू तथा कैफे के कर्मचारी उमेश कुमार निवासी नवीं आबादी के तौर पर बताई है। उन्होने बताया कि जांच के दौरान रेस्टोरेंट के अलग-अलग टेबलों पर 4 हुक्कों समेत कुल 19 हुक्के बरामद किए गए। इसके अलावा 7 डिब्बियां मिस्टर माया शीशा तथा फ्लेवर्ड कपड़े की 6 डिब्बियां बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले में जांच शुरू कर दी है।