{"_id":"1c8749a8726a65055ddff0316d5ee158","slug":"amritsar-civil-hospital-attack-four-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल अस्पताल में तोड़फोड़ कर चार को घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल अस्पताल में तोड़फोड़ कर चार को घायल किया
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Sat, 02 Jan 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल अस्पताल में शुक्रवार की देर रात बीस हमलावरों ने की तोड़फोड़ कर चार लोगों को घायल कर दिया। घायल सिविल अस्पताल में एमएलआर रिपोर्ट बनवाने के लिए आए थे। पुलिस कमिश्नर ने थाना मकबूलपुरा पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
गोल्डन एवेन्यू के रहने वाले राहुल की स्टेट बैक ऑफ पटियाला में कैंटीन है। शुक्रवार रात नौ बजे कार में सवार होकर घर वापस जा रहा था। गली में मरम्मत का कार्य चलने के कारण उसकी कार फंस गई।
दूसरी तरफ से सोनू शर्मा, राजीव कुमार बाइक पर आ रहे थे। राहुल का आरोप है कि सोनू और राजीव ने झगड़ा शुरू कर दिया। वह कार छोड़कर भागा तो हमलावरों ने उनके घर पर ईंट से हमलाकर शीशे तोड़ दिए। इसके बाद वह सिविल अस्पताल गया।
विज्ञापन
जब सोनू, राजीव कुमार को पता चला कि वह एमएलआर रिपोर्ट बनाने के लिए सिविल अस्पताल गया है। इसके बाद सोनू, राजीव कुमार दोस्तों के साथ हथियारों से लैस होकर अस्पताल पहुंचे और पुलिस के सामने सिविल अस्पताल में तोड़फोड़ करते हुए उसे और उसके भाई शुभम, दोस्त बलराम, अमन नरूला को तेजधार हथियारों से घायल कर दिया और हथियार छोड़कर से फरार हो पुलिस कमिश्नर जतिंद्र सिंह औलख ने थाना मकबूलपुरा प्रभारी कुलदीप सिंह को जांच के आदेश दिए हैं।
सिविल अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. राजेश अरोड़ा ने पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजकर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।