फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   amritsar, akali, bjp, protest, road, verka

अकाली-भाजपा के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे लोग: वेरका

Sun, 13 Dec 2015 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Sun, 13 Dec 2015 09:54 PM IST
विज्ञापन
amritsar, akali, bjp, protest, road, verka
बठिंडा में कांग्रेस की होने वाली बदलाव रैली एक मिसाल कायम करेगी। बादल सरकार ने इस रैली को असफल करने के पूरी प्रशासनिक ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन


आज पंजाब के लोगों के दिलों में अकाली-भाजपा सरकार के विरुद्ध सुनामी जैसा गुस्सा फूटा हुआ है और जल्द ही लोग सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे। ये बातें रविवार को कांग्रेस विधायक डॉक्टर राजकुमार वेरका ने अपने हल्के के नेताओं बैठक के दौरान कहीं।

डॉक्टर वेरका ने कहा बदलाव रैली से पंजाब में बदलाव आ जायेगा। जल्द ही लोग अपने हक को लेकर सड़कों पर उतरेंगे और आने वाले विधान सभा चुनाव में अकाली भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ बाहर फेंकेंगे।
विज्ञापन


डॉक्टर वेरका ने बताया कि रैली की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और अमृतसर के लोगों में भी रैली को लेकर काफी उत्साह है।

इस मौके पर पूर्व विधायक जुगल किशोर शर्मा, मनदीप सिंह मन्ना, पूर्व पार्षद प्रमोद बबला, ममता दत्ता, बलबीर सिंह बब्बी पहलवान, संजीव टांगरी,  युवा कांग्रेस नेता अजय कुमार, संतोख सिंह, लक्की, तिलक राज शर्मा, सुशील कुक्का, नरिंदर भोगल, तिलक राज, नरिंदर सग्गू , डिंपल अरोड़ा, खजान सिंह, दविंदर सिंह पन्नू, देवी दत्ता तथा विकास दत्त विशेष रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed