{"_id":"5596b637497c807f5c99a976388af8ba","slug":"amritsar-aap-have-no-agenda-chief-minister-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आप‘ के पास कोई भी एजेंडा नही: मुख्यमंत्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आप‘ के पास कोई भी एजेंडा नही: मुख्यमंत्री
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Sat, 12 Dec 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने शनिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी के पास कोई भी लोक पक्षीय व विकास का कोई एजेंडा नहीं है और और न ही आप की लीडरशिप के पास कोई भविष्य की योजना है।
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार नाकाम साबित हो रही है। मुख्यमंत्री खंडूर इलाके में संगत दर्शन कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे।
संगत दर्शन के गांव धुदा,भैल ढाये वाला, मुंडापिंड,डेहरा साहिब, जामाराये,चंबा खुरद में मुख्यमंत्री बादल ने कहा कि दिल्ली के सीएम ने लोगों की समस्याओं के हल के लिए जनता दरबार लगाने की घोषणा की थी।
वह इसे पूरा करने में पूरी तरह असफल रहे। उन्होंने कहा कि ऐसा कार्यक्रम तो तभी सफल हो सकता है यदि इसको करने वाला व्यक्ति लोगों की समस्याओं से अवगत हेा पंरतु उन्होने कहा कि आम आदमी पार्टी के किसी भी नेता को इन समस्याओं के बारे में कोई जानकारी नही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता भी लोगों से मिलने से गुरेज करते हैं। कांग्रेसी नेताओं ने हमेशा लोगों को अपने निजी स्वार्थों के लिए इस्तेमाल किया है।
संगत दर्शन कार्यक्रम की विशेषताओं का जिक्र करते हुए बादल ने कहा कि जब भी उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में राज्य की बागडोर संभाली है, उन्होंने इस कार्यक्रम को प्राथमिकता दी हा। यह प्रोग्राम लोगों की समस्याओं के हल के लिए सहायक होता है। साथ ही अधिकारियों की कार्यशैली का भी पता चलता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सद्भावना रैलियां कराने का एक मात्र उद्देश्य राज्य में शांति और खुशहाली लाना है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी लोगों को राजनीतिक स्वार्थों से उपर उठकर सद्भावना रैलियों में शिरकत करनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने संगत दर्शन कार्यक्रमों दौरान गांवों की गलियों, नालियों ,धर्मशालाओं, डेरे, जिम के लिए 4.20 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी की। लम्बी में बारह वर्षीय बच्ची की मौत पर अफसोस जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबध में कानून अपना कार्य करेगा।
इस मौके पर शिअद के सीनियर मीत प्रधान और मेंबर लोक सभा जत्थेदार रणजीत सिंह ब्रहमपुरा, रविन्द्र सिंह ब्रहमपुरा चेयरमैन जिला योजना कमेटी, केजेएस चीमा प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री पंजाब, डीआईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह, डिप्टी कमिश्नर बलविन्द्र सिंह धालीवाल, गुरुनानक देव विश्वविद्यालय के उपकुलपति डॉ. अजायब सिंह बराड़, गुरिंद्र सिंह टोनी मेंबर जिला परिषद उपस्थित थे।