फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Amritsar 30 kg heroin across border smuggling police arrest one

Amritsar: ड्रोन के जरिए सीमा पार से आई 30 किलो हेरोइन, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Fri, 14 Feb 2025 09:53 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 14 Feb 2025 09:53 AM IST
सार

एसएसपी देहाती चरणजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि पाकिस्तान में बैठे तस्करों की ओर से ड्रोन के जरिए सीमा के इस पार हेरोइन की बड़ी खेप भेजी गई है। इसी सूचना के आधार पर पूरे सीमावर्ती इलाके में छानबीन शुरू की गई। इसी दौरान पता चला कि हेरोइन की यह खेप घिरंडा इलाके में फेंकी गई है।

विज्ञापन
Amritsar 30 kg heroin across border smuggling police arrest one
हेरोइन की खेप बरामद - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर जिला देहाती पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उससे 30 किलो हेरोइन और एक कार बरामद की है। यह हेरोइन पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए सीमा सीमा के इस पर भेजी गई है। जिला देहाती में पड़ते थाना घिरंडा के इलाके में पुलिस ने ये बरामदगी की।
विज्ञापन

 

एसएसपी देहाती चरणजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि पाकिस्तान में बैठे तस्करों की ओर से ड्रोन के जरिए सीमा के इस पार हेरोइन की बड़ी खेप भेजी गई है। इसी सूचना के आधार पर पूरे सीमावर्ती इलाके में छानबीन शुरू की गई। इसी दौरान पता चला कि हेरोइन की यह खेप घिरंडा इलाके में फेंकी गई है। सूचना के आधार पर ट्रैप लगाया गया और एक कार सवार को रोक कर उसकी चेकिंग की गई। जांच के दौरान आरोपी से हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद आरोपी से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसकी निशानदेही पर 30 किलो हेरोइन की खेप बरामद हुई। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि इसके अन्य साथियों को भी पकड़ा जा सके। क्योंकि इतनी बड़ी खेप को ठिकाने लगाना और रिसीव करना किसी एक व्यक्ति का काम नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed