फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   akali leader langah contact shri akal takht sahib

सुच्चा सिंह लंगाह ने फिर लगाई पंथ में शामिल करने की गुहार

Fri, 13 Mar 2020 09:24 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
akali leader langah contact shri akal takht sahib
श्री अकाल तख्त पर पेश होकर माफीनामा देते अकाली नेता सुच्चा सिंह लगाह। - फोटो : AMRITSAR
पूर्व विधायक और एसजीपीसी सदस्य सुच्चा सिंह लंगाह ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को एक क्षमा याचना का पत्र लिखकर प्रार्थना की है कि उन्हें सिख पंथ में दोबारा शामिल किया जाए। लंगाह शुक्रवार सुबह अपने कुछ समर्थकों के साथ श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह से मिलने उनके सचिवालय पहुंचे। उन्होंने जत्थेदार के निजी सचिव सुखदेव सिंह को एक क्षमा याचना पत्र सौंपा।
विज्ञापन

इसके बाद मीडिया से बातचीत में लंगाह ने कहा कि वह एक विनम्र सिख की भांति श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में पहुंचे हैं। उन्होंने जत्थेदार के निजी सचिव को एक पत्र सौंपा है, जिसमें उन्होंने सिख पंथ में दोबारा शामिल करने की अपील की है।
विज्ञापन

सांसद विनोद खन्ना की मौत के बाद अक्तूबर 2017 में गुरदासपुर उपचुनाव के प्रचार दौरान कांग्रेस ने लंगाह की एक अश्लील वीडियो वायरल की थी। वह वीडियो इस उपचुनाव का मुद्दा बन गई थी। मामला श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचा तो तत्कालीन जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने लंगाह को सिख पंथ से निष्काषित कर दिया था। इसके बाद शिअद (बादल) के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने लंगाह की अकाली दल की प्राथमिक सदस्यता भी रद्द कर दी थी। बाद में गुरदासपुर की एक अदालत ने लंगाह को बरी कर दिया था। 2018 में भी लंगाह ने जत्थेदार श्री अकाल तख्त को सिख पंथ में दोबारा शामिल करने की अपील की थी। इसका संगत ने भारी विरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed