{"_id":"688e2682a29245836e0902cf","slug":"akal-takhts-recruitment-committee-started-preparations-for-akali-dals-election-session-amritsar-news-c-59-1-asr1001-113492-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: अकाल तख्त की भर्ती कमेटी ने शुरू की अकाली दल के चुनावी इजलास के लिए तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: अकाल तख्त की भर्ती कमेटी ने शुरू की अकाली दल के चुनावी इजलास के लिए तैयारियां
विज्ञापन
-भर्ती कमेटी कर चुकी है अकाली दल के लिए 12 लाख से अधिक सदस्यों की भर्ती
-- -
पंकज शर्मा
अमृतसर।
दो दिसंबर, 2024 को श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से गठित भर्ती कमेटी ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष के चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। अकाली दल के अध्यक्ष के चुनाव के लिए भर्ती कमेटी ने 11 अगस्त को एसजीपीसी के मुख्यालय स्थित तेजा सिंह समुंदरी हाल में चुनावी इजलास का एलान कर दिया है। इस संबंध में भर्ती कमेटी ने एसजीपीसी के अधिकारियों को एक लिखित प्रार्थना पत्र भी दिया है कि उनको 11 अगस्त को अकाली दल के अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए तेजा सिंह समुंदरी हाल दिया जाए। अभी तक एसजीपीसी ने भर्ती कमेटी को हाल 11 अगस्त को देने या न देने संबंधी कोई भी फैसला नहीं लिया है।
दूसरी ओर अकाली दल सुधार लहर व भर्ती कमेटी के सूत्रों के अनुसार भर्ती कमेटी ने पिछले छह माह में 12 लाख से अधिक सदस्य भर्ती कर लिया है। भर्ती कमेटी अकाल तख्त साहिब के आदेशों पर अकाली दल के संविधान के अनुसार 11 अगस्त को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव किया जाएगा। भर्ती कमेटी ने भर्ती प्रक्रिया मुकम्मल करने के बाद 12000 डेलिगेट्स का चुनाव किया है। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर अध्यक्ष के पद का चुनाव करने के लिए 460 के करीब डेलिगेट्स चुन लिए हैं जो 11 अगस्त को तेजा सिंह समुंदरी हाल में पहुंच कर अकाली दल के अध्यक्ष का चुनाव करेंगे।
अब अकाली दल के चुनाव के लिए अध्यक्ष पद का उम्मीदवार किस को बनाया जाए इसके लिए डेलिगेट्स और पंजाब के लोगों की राय जानने के लिए सर्वे शुरू कर दिया गया है। इस के लिए एक प्राइवेट सर्वे एजेंसी का सहारा लिया जा रहा है। यह एजेंसी ऑनलाइन व ऑफलाइन सर्वे कर रही है कि कौन का व्यक्ति अकाली दल के लिए योग्य अध्यक्ष हो सकता है जो पंजाब के मौजूदा राजनीति के साथ साथ अकाली दल के इस नए ग्रुप को मजबूती प्रदान कर सके जबकि इस से पहले अकाली दल के बादल ग्रुप की ओर से सुखबीर सिहं बादल को शिरोमणि अकाली दल का अध्यक्ष चुना जा चुका है। संवाद