फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   corona virus, akal takht jathedar ordered for gurudwara regarding quarantine

कोरोना वायरसः अकाल तख्त जत्थेदार का फरमान- गुरुद्वारों की सरायों को क्वारंटीन के लिए रखें तैयार

Mon, 23 Mar 2020 12:10 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, अमृतसर
अमर उजाला, अमृतसर Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 23 Mar 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
corona virus, akal takht jathedar ordered for gurudwara regarding quarantine
जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह - फोटो : फाइल फोटो
श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने दुनिया भर में बसे सिखों को आदेश जारी किया है कि वह जरूरत पड़ने पर सभी गुरुद्वारा साहिबान की सरायों को क्वारंटीन के लिए तैयार रखें। विदेशों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की सहायता के लिए गुरुघरों के खजानों का प्रयोग खुले दिल से किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


जत्थेदार ने कहा कि गुरुद्वारा साहिबान में हर रोज की मर्यादाओं को छोड़कर आगामी दो सप्ताह तक कोई भी बड़े धार्मिक समागम का आयोजन न किया जाए। जिन समागमों की तारीख निर्धारित थी, उन्हें स्थगित कर दिया जाए। दुनिया भर की गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियां, सिख संस्थाएं व सभा सोसाइटियां ‘गुरु की गोलक, गरीब का मुंह’ के सिद्धांत पर अमल कर अपने-अपने इलाके में जरूरतमंदों को हर तरह की मदद (लंगर, दवाएं व अन्य समान) के लिए आगे आएं।
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि दुनिया भर में सिख जहां भी हैं, वहां की सरकारों द्वारा कोरोना वायरस के बचाव के लिए दिए गए निर्देश का पालन करें। हर सिख परिवार अपने घरों में रहें। गुरबाणी का पाठ करें और अकाल पुरख के आगे सरबत के भले की अरदास करें। खुद क्वारंटीन धारण करें। सिख धर्म में वहम का कोई स्थान नहीं है। अफवाहों से बचें और वाहेगुरु पर भरोसा रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जत्थेदार ने कहा कि पूरी मानव जाति कोरोना वायरस से प्रभावित हो रही है। मानवता के लिए सबसे बड़े खतरे के रूप में उभरे इस वायरस के दौरान लोगों की मदद करना सिख कौम का फर्ज है। जत्थेदार ने सिख कौम को आदेश दिए कि उनके इस संदेश का पालन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed