फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Air India flights Amritsar-Rome February

एयर इंडिया एक फरवरी से अमृतसर- रोम के बीच शुरू करेगा उड़ान

Mon, 11 Jan 2021 08:44 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 08:44 PM IST
विज्ञापन
Air India flights Amritsar-Rome February
अमृतसर। एयर इंडिया ने श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अमृतसर-रोम के बीच एक फरवरी से सीधी उड़ान शुरू करने की घोषणा की है। यह उड़ान एक फरवरी, 11, 21 व मार्च में 4, 14 व 24 तारीख को रोम के लिए रवाना होगी। रोम से अगले दिन ये उड़ानें श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगी। अमृतसर इनिशिएटिव के ग्लोबल कन्वीनर समीप सिंह गुमटाला ने बताया कि श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए 8 जनवरी का दिन बड़ा एतिहासिक था। हवाई अड्डे के इतिहास में पहली बार इटली की राजधानी रोम के लिए तीन सीधी हवाई सेवाएं शुरू हुईं। इन विशेष चार्टर उड़ानों को इटली के यात्रियों का समर्थन मिलने के बाद एयर इंडिया ने ट्वीट कर घोषणा की है कि एक फरवरी से अमृतसर-रोम के बीच सीधी उड़ानें शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed