{"_id":"68776a45a751a88b400322c7","slug":"air-india-flight-divert-flight-mumbai-to-delhi-emergency-landing-in-amritsar-due-to-low-fuel-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air India Flight Divert: मुंबई से दिल्ली जा रही थी फ्लाइट,अमृतसर एयरपोर्ट पर करवाई गई आपात लैंडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Air India Flight Divert: मुंबई से दिल्ली जा रही थी फ्लाइट,अमृतसर एयरपोर्ट पर करवाई गई आपात लैंडिंग
Wed, 16 Jul 2025 02:31 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 16 Jul 2025 02:31 PM IST
सार
एयर इंडिया की मुंबई से दिल्ली A320 फ्लाइट ने मुंबई से अपने निर्धारित समय से आधे घंटे की देरी से उड़ान भरी थी। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण उड़ान में देरी हुई लेकिन ईंधन कम होने के कारण फ्लाइट को अमृतसर डायवर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
एअर इंडिया
- फोटो : एअर इंडिया
विस्तार
एयर इंडिया की मुंबई से दिल्ली जा रही फ्लाइट की अमृतसर में आपात लैंडिंग करवाई गई है। कम ईंधन के कारण फ्लाइट को अमृतसर डायवर्ट किया गया है।
जानकारी के अनुसार, A320 विमान ने मुंबई से सुबह 11 बजे उड़ान भरी थी, जबकि मूल समय सुबह 10:30 बजे था। मुंबई-दिल्ली के बीच पायलट ने पहली बार दोपहर 12:30 बजे सूचना दी कि इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ज्यादा एयर ट्रैफिक के कारण उड़ान 35 मिनट लेट होगी।
यह भी पढ़ें: श्री हरिमंदिर साहिब को उड़ाने की धमकी: लगातार तीसरे दिन आया ईमेल, पाइपों में RDX भर दिया है... धमाके होंगे
इसके बाद पायलट ने दोपहर 1:20 बजे फिर घोषणा की कि उड़ान में फिर से 35 मिनट की देरी होने की संभावना है लेकिन विमान में केवल 20 मिनट का ईंधन बचा है, इसलिए इसे अमृतसर हवाई अड्डे के लिए डायवर्ट कर दिया गया है। अब विमान अमृतसर हवाई अड्डे के पार्किंग क्षेत्र में है। एयर इंडिया की इस फ्लाइट को 12:30 बजे लैंड करना था। एक घंटे की देरी होने के बाद अमृतसर में लैंडिंग हुई।