{"_id":"5e7e06328ebc3e6ff06bc207","slug":"air-firing-in-batala-gurdaspur-gurdaspur-news-pkl370761817","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की निकासी के तकरार को लेकर पड़ोसी पर किए हवाई फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की निकासी के तकरार को लेकर पड़ोसी पर किए हवाई फायर
विज्ञापन
बटाला में मामले की जांच पड़ताल करती पुलिस टीम।
- फोटो : GURDASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी की निकासी को लेकर शुक्रवार को एक पड़ोसी ने दूसरे को डराने के लिए अपने घर के अंदर से ही हवाई फायर कर दिए। थाना सिविल लाइन पुलिस ने फायर करने वाले पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को दी गई शिकायत केवल कटोच निवासी जवाहर नगर बटाला ने बताया कि उसके घर के सामने पानी की निकासी का एक पाइप है। उस पाइप के लीक होने की वजह से उसके पड़ोसी रमेश कुमार के घर का पानी उसके घर के सामने जमा रहता है। इसी संबंध में वह शुक्रवार को पड़ोसी रमेश कुमार के घर कहने गया था कि वह इस समस्या का हल करवाए। इसको लेकर जब वह और उसका साला उसके घर के बाहर खड़े थे तो गुस्से में रमेश ने अपने घर के अंदर से हवाई फायर करने शुरू कर दिए। गोली चलती देख वह और उसका साला वहां से भाग निकले और अपनी जान बचाई।
केवल कटोच ने आरोप लगाते हुए बताया कि इससे पहले भी कई बार उन्होंने इस पानी की निकासी के बारे में कहा है लेकिन हर बार उसका पड़ोसी उसे बुरा भला कहता है। गोलियां चलने के बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी है। सूचना मिलने के बाद एसएचओ सिविल लाइनमौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया है। अतिरिक्त एसएचओ मनबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने केवल कटोच के बयान पर रमेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे काबू कर लिया गया है।