फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Agent who cheated in the name of sending abroad arrested

Amritsar News: विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी करने वाला एजेंट गिरफ्तार

Wed, 12 Feb 2025 10:44 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Wed, 12 Feb 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Agent who cheated in the name of sending abroad arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। अमेरिका से कई युवाओं को निर्वासित किए जाने के बाद पुलिस फर्जी ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी के तहत थाना एनआरआई की पुलिस ने गुरदासपुर के एजेंट सूरज सठियाली को गिरफ्तार किया है। इसका एक अन्य साथी बंटी सठियाली फिलहाल फरार है। इन दोनों ने बटाला निवासी पंजाब सिंह को रशिया भेजने और वहां नौकरी दिलवाने का झांसा देकर 2.80 लाख रुपये ठगे थे। एनआरआई विंग के एआईजी जगजीत सिंह वालिया ने बताया कि पंजाब सिंह ने छह अक्टूबर 2024 को उक्त आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी थी, जिसके बाद जांच कर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसासी, फर्जी दस्तावेज तैयार करना, 24 इमिग्रेशन एक्ट-1983 के तहत केस दर्ज किया था। आरोपियों ने पंजाब सिंह को विदेश में नौकरी दिलवाने के नाम पर 2.80 लाख रुपये लिए थे। वीजा लगवाने के लिए उससे पासपोर्ट भी ले लिया था। आरोपियों ने न तो पंजाब सिंह को विदेश भेजा और न ही पैसे लौटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed