फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   After the arrest of the IT engineer, another threat was received to bomb Sri Harimandir Sahib

Punjab: फिर से आया गोल्डन टेंपल को बम से उड़ाने का ईमेल, आईटी इंजीनियर की गिरफ्तारी के बाद एक और धमकी मिली

Sat, 19 Jul 2025 03:01 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद/अमृतसर
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद/अमृतसर Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 19 Jul 2025 03:01 AM IST
सार

श्री हरमंदिर साहिब को तीन बार बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में पंजाब पुलिस ने फरीदाबाद से सॉफ्टवेयर इंजीनियर शुभम दुबे को गिरफ्तार किया है। उसके लैपटॉप, मोबाइल फोन व कुछ अन्य डिवाइस भी कब्जे में लिए हैं जिनकी जांच की जा रही है। दुबे की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को फिर श्री हरमंदिर साहिब में आरडीएक्स बम से उड़ाने की धमकी मिली है। 

विज्ञापन
After the arrest of the IT engineer, another threat was received to bomb Sri Harimandir Sahib
स्वर्ण मंदिर, अमृतसर - फोटो : instagram

विस्तार

हरियाणा के फरीदाबाद से सॉफ्टवेयर इंजीनियर शुभम दुबे की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को फिर श्री हरमंदिर साहिब में आरडीएक्स बम से उड़ाने की धमकी मिली। सुरक्षा एजेंसियों ने लगातार तलाशी अभियान चलाया लेकिन कोई विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि हम जांच कर रहे हैं। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नन ने कहा कि एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के बावजूद धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले को जल्द सुलझाने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन

सॉफ्टवेयर इंजीनियर फरीदाबाद से गिरफ्तार
श्री हरमंदिर साहिब को तीन बार बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में पंजाब पुलिस ने फरीदाबाद से सॉफ्टवेयर इंजीनियर शुभम दुबे को गिरफ्तार किया है। उसके लैपटॉप, मोबाइल फोन व कुछ अन्य डिवाइस भी कब्जे में लिए हैं जिनकी जांच की जा रही है। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जांच के दौरान पता चला कि धमकी के ईमेल तमिलनाडु के एक पूर्व नेता के नाम से आईडी बनाकर भेजे गए। जितने भी ईमेल भेजे गए, उनमें ज्यादातर तमिलनाडु सरकार और वहां के मुद्दों को लेकर जिक्र था। इसी के साथ आरोपी ने इसमें श्री हरमंदिर साहिब को बम से उड़ाने की धमकी की लाइन लिख दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी छूटने के बाद बेराजगार हुआ शुभम दुबे
अब तक पुलिस जांच में सामने आया कि ईमेल भेजने में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के आईपी एड्रेस का प्रयोग हुआ। इसके बाद अमृतसर के साइबर थाना की पुलिस ने फरीदाबाद जाकर उससे कई घंटे पूछताछ की। उसके लैपटॉप में मिले सबूतों के आधार पर उसे अपने साथ ले गई। 36 वर्षीय दुबे दो महीने पहले तक गुरुग्राम की कंपनी में नौकरी करता था। नौकरी छूटने के बाद से वह बेराजगार था। आरोपी के पिता संजय दुबे कॉलोनी के पास की ही पान का खोखा चलाते हैं। नौकरी छूटने के बाद शुभम पिता का खोखा संभाल रहा था।



 
विज्ञापन

गौरतलब है कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) को 14, 15 व 16 जुलाई को ईमेल भेजकर दरबार साहिब को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। लगातार तीन दिन तक आई धमकी भरी ईमेल में गुरुद्वारा परिसर के अलग-अलग हिस्से को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। अमृतसर साइबर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की और दूबे को काबू किया।




 

गिरफ्तारी के बाद फिर मिली धमकी
दुबे की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को फिर श्री हरमंदिर साहिब में आरडीएक्स बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सुरक्षा एजेंसियों ने लगातार तलाशी अभियान चलाया लेकिन कोई विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। सीपी भुल्लर ने बताया कि हम जांच कर रहे हैं। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नन ने कहा कि एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के बावजूद धमकी भरा ईमेल भेजा गया है।

घर से कम ही निकलता था आरोपी
दुबे 40 गज के मकान में परिवार के साथ रहता है। उसका परिवार मूलरूप से यूपी के गोरखपुर के सीकरीगंज का है। पड़ोस के लोगों ने पुलिस को बताया कि शुभम कॉलोनी में कभी घूमता-फिरता नहीं था। वह घर से बाहर कम ही निकलता था। नौकरी पर जाता था, तब तो आते-जाते दिखता था।

पंजाब पुलिस की टीम आई थी। उन्होंने कई घंटों तक युवक से पूछताछ की। उसे पकड़कर ले जाने की जानकारी हमारे पास नहीं है। -यशपाल सिंह, पुलिस प्रवक्ता, फरीदाबाद।


यह भी पढ़ें: इंतजार खत्म: पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे हलवारा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन, 27 जुलाई से शुरू होंगी फ्लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed