फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   After Sukhbir Badal former DSGMC president Tankhaiya declared from Akal takht

Punjab: सुखबीर बादल के बाद DSGMC के पूर्व अध्यक्ष तनखइया घोषित, अकाली नेताओं को लगाने होंगे एक लाख पौधे

Mon, 02 Dec 2024 10:45 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 02 Dec 2024 10:45 PM IST
सार

श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने अकाली नेताओं को धार्मिक सजा सुनाई। इसके साथ ही ज्ञानी रघबीर सिंह ने डीएसजीएमसी के पूर्व अध्यक्ष को तनखइया घोषित किया गया है।

विज्ञापन
After Sukhbir Badal former DSGMC president Tankhaiya declared from Akal takht
अकाल तख्त में अकाली नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री अकाल तख्त साहिब पर सिंह पांच सिंह साहिबानों की हुई बैठक के बाद अकाली नेताओं से सजा सुनाने से पहले जत्थेदार ने नेताओं से उनके गुनाह सुनाए और उनका कबूलनामा लिया। श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने अकाली नेताओं को धार्मिक सजा सुनाई।  वहीं, साथ ही दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के पूर्व अध्यक्ष हरविंदर सिंह सरना को भी तनखाइया घोषित कर दिया है। 

विज्ञापन


कुछ दिन पहले सरना ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के खिलाफ एक वीडियो बयान जारी किया था। इस संबंधी में दिली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मौजूदा अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका की ओर से सरना के खिलाफ श्री अकाल तख्त साहिब पर लिखित शिकायत दी थी। जिस को मुख्य रख सरना को तनखाइया एलान किया गया है।
विज्ञापन


श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने बागी गुट के सभी पदाधिकारियों को अपनी बयानबाजी बंद करने की हिदायत दी है। उन्होंने बीबी जगीर कौर, परमिंदर ढींडसा व प्रेम सिंह चंदूमाजरा नाम लिए बिना कहा कि बागी गुट के नेता अकाली दल सुधार लहर अथवा अन्य पदों से तुरंत इस्तीफा दें और शिरोमणि अकाली दल के लिए काम करें। इनकी कोई भी अलग बयानबाजी मीडिया में प्रकाशित नहीं होना चाहिए। इन पर सोशल मीडिया पर भी बयानबाजी करने पर पाबंदी लगा दी गई है। जत्थेदार रघबीर सिंह ने दोनों पक्षों को एकजुट होकर अकाली दल की मजबूती के लिए काम करने का हिदायत देते हुए अकाली वर्करों को एक मार्च 2025 से लेकर 30 अप्रैल 2025 तक पौधरोपण मुहिम के तहत सवा लाख पौधे लगाने की हिदायत भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed