फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Advocate Dhami condemned the attack on the family of former head of Pakistan Gurdwara Committee

पाकिस्तान गुरुद्वारा कमेटी के पूर्व प्रधान के परिवार पर हमले की एडवोकेट धामी ने निंदा की

Thu, 21 Apr 2022 10:39 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Advocate Dhami condemned the attack on the family of former head of Pakistan Gurdwara Committee
अमृतसर। एसजीपीसी प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान मसतान सिंह के परिवार पर हुए हमले की सख्त शब्दों में निंदा की है। उन्होंने पाकिस्तान सरकार और विशेषकर ओकाफ बोर्ड से हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भूमाफिया की ओर से सिख नेता और उसके परिवार पर हमला करना अल्पसंख्यक सिखों के साथ बड़ा धक्का है। इसके दोषियों को सख्त सजाएं दी जानी चाहिए। एडवोकेट धामी ने कहा कि अगर पाकिस्तान में मसतान सिंह जैसे जाने-पहचाने सिख नेता का परिवार ही सुरक्षित नहीं तो फिर आम सिख कैसे सुरक्षित हो सकता है। उन्होंने पाकिस्तान सरकार से कहा है कि इस संबंध में विशेष ध्यान दें और वहां रहने वाले सिखों की सुरक्षा को यकीनी बनाएं। उन्होंने भारत सरकार से भी अपील की है कि वे कूटनीतिक स्तर पर पाकिस्तान सरकार के साथ बात करें और सिखों के जान माल की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed