{"_id":"dbed01e4637c9ca21ecca930672987fa","slug":"advocate-attack-bjp-mla-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडवोकेट पर हमले के मामले में भाजपा पार्षद पर केस दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडवोकेट पर हमले के मामले में भाजपा पार्षद पर केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Sun, 11 May 2014 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले अमृतसर के एडवोकेट विनीत महाजन पर शनिवार शाम हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने वार्ड नंबर-7 के भाजपा पार्षद प्रभजोत सिंह सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस कमिश्नर जतिंदर पाल सिंह औलख ने कहा कि हमले की सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद भाजपा काउंसिलर पर मामला दर्ज किया गया है। वहीं भाजपा के नेताओं का एक ग्रुप पुलिस कमिश्नर को मिला और काउंसिलर प्रभजोत सिंह का बचाव किया। नेताओं ने कहा कि प्रभजोत पर दर्ज मामला गलत है। शनिवार शाम को विनीत महाजन पर जानलेवा हमला हुआ और इस समय विनीत महाजन और उनके भाई अवनीत महाजन अस्पताल में है। महाजन ने इस हमले पीछे अनिल जोशी का हाथ बताया है।
विनीत महाजन और संदीप गोरसी दोनों वकीलों ने अनिल जोशी के खिलाफ दोहरी वोट बनाने के मामले की चुनाव कमीशन को शिकायत की है। इसके अलावा इन दोनों ने अनिल जोशी के खिलाफ मानहानि के दो मुकद्मे दायर किए हैं, जबकि एक मामला नगर निगम की मिलीभगत के साथ विनीत महाजन के होटल की बिल्डिंग को नुकसान पहुंचाने का है।
विज्ञापन
मानहानि के मामले में अदालत की तरफ से अनिल जोशी के गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे, जबकि दोहरी वोट के मामले में अमृतसर की अदालत ने अनिल जोशी के खिलाफ वारंट जारी किए हुए हैं। जोशी ने इस पूरे मामले को अपने खिलाफ साजिश बताया है और कहा कि इस हमले के पीछे उनका कोई हाथ नहीं है।