{"_id":"65f871545344fdca2204f899","slug":"accused-of-murder-of-aap-leader-caught-in-tarn-taran-3-accomplices-absconding-amritsar-news-c-75-1-spkl1048-100229-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: तरनतारन में आप नेता की हत्या का आरोपी पकड़ा, 3 साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: तरनतारन में आप नेता की हत्या का आरोपी पकड़ा, 3 साथी फरार
Mon, 18 Mar 2024 10:22 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Mon, 18 Mar 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तरनतारन। तरनतारन के कस्बा फतेहाबाद में 1 मार्च के पास रेलवे फाटक के पास कार सवार अज्ञात हमलावरों ने आम आदमी पार्टी के नेता गुरप्रीत सिंह गोपी चोहला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद हमलावर मौके से भाग निकले अब पुलिस ने गोपी चोहला हत्याकांड को सुलझाने का दावा करते हुए हत्याकांड में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
उसकी पहचान सुरसिंह निवासी अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने गांव के पास नाकाबंदी के दौरान अर्शदीप सिंह को ऑल्टो कार में जाते समय गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अश्विनी कपूर ने बताया कि गुरप्रीत सिंह गोपी चोहला के हत्यारों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने करीब 1000 सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। पुलिस ने उक्त हत्याकांड में शामिल अर्शदीप सिंह अर्श को गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसपी ने बताया कि गोपी चोहला हत्याकांड में अर्शदीप के साथ शामिल गांव सुरसिंह निवासी बिक्रमजीत सिंह बिक्की समेत फिरोजपुर जिले से संबंधित आरोपी दीपू और आशू फिलहाल फरार हैं बिक्रमजीत के पास हत्या के दौरान इस्तेमाल की गई गाड़ी भी बरामद कर ली गई है। एसएसपी ने कहा कि बिक्रमजीत की गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा कि गोपी चोहला की हत्या का मकसद क्या था। एसएसपी ने कहा कि बिक्रमजीत बिक्की के खिलाफ पुलिस रिकॉर्ड में कई मामले दर्ज हैं और वह जेल भी जा चुका है। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अर्शदीप पर लूट का भी मामला दर्ज है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की ओर से दबिश दी जा रही है।