फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Accused arrested in robbery case confessed to murder

पुलिस ने सुलझाया कारोबारी की हत्या का मामला : लूट मामले में गिरफ्तार आरोपी ने कुबूली हत्या करने की बात

Fri, 25 Mar 2022 10:39 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested in robbery case confessed to murder
अमृतसर। पुलिस ने 10 मार्च को हकीमां गेट के पास आर्टिफिशियल ज्वेलरी कारोबारी मुकेश की हत्या के मामले को सुलझा लिया है। आरोपी की पहचान सुल्तानविंड रोड स्थित पीरां वाला बाजार निवासी लाडला के तौर पर हुई है। उससे दो पिस्तौल, कारतूस और हत्या के लिए ली सुपारी के 70 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक की पत्नी संदीप कौर, साले मनप्रीत सिंह, सास अमरजीत कौर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। ये तीनों अभी फरार हैं। एसीपी अभिमन्यु राणा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी लाडला और उसके थी प्रिंसदीप सिंह को लूट मामले में गिरफ्तार किया था, जबकि जरनैल सिंह फरार हो गया था।
विज्ञापन

पूछताछ में लाडला ने माना कि उसने आर्टिफिशियल ज्वेलरी कारोबारी मुकेश की हत्या की थी। जांच में यह भी पता चला कि मृतक का पत्नी संदीप के साथ विवाद चल रहा था और दोनों ही अलग रह रहे थे। आरोपी संदीप कौर के भाई मनप्रीत की लाडला से पहचान थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के साले मनप्रीत सिंह और उसकी मां अमरजीत कौर ने मुकेश की हत्या करने के लिए लाडला को सुपारी दी थी। लाडला ने इसके लिए अमरजीत कौर से 2.5 लाख रुपये मांगे थे। आरोपियों ने लाडला को 70 हजार रुपये एडवांस दिए और बाकी हत्या के बाद देने की बात कही।

लूट मामले में गिरफ्तार किए थे आरोपी
बी डिवीजन थाना पुलिस ने कुछ दिन पहले लूट मामले में लाडला और सुल्तानविंड रोड स्थित न्यू गुरनाम नगर निवासी प्रिंसदीप सिंह उर्फ प्रिंस को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया था। आरोपियों ने बटाला के रोही पार करते हुए पुलिस पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। पुलिस ने भी जवाब में गोली चलाई जो प्रिंसदीप सिंह की जांघ पर लगी। पुलिस ने घेरा डालकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल को गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया था। कत्थूनंगल थाने की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गोलियां चलाने का मामला दर्ज किया था। दूसरे आरोपी लाडला से पूछताछ में सुपारी लेकर हत्या किए जाने का खुलासा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed