फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   AC Volvo bus service will start from Amritsar and Jalandhar for Delhi today

अमृतसर व जालंधर से आज दिल्ली के लिए शुरू होगी एसी वोल्वो बस सेवा

Tue, 14 Jun 2022 10:48 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
AC Volvo bus service will start from Amritsar and Jalandhar for Delhi today
अमृतसर। पंजाब के विभिन्न शहरों से 15 जून से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए एसी वोल्वो बस सेवा शुरू हो रही है। इसके तहत ही बुधवार को अमृतसर और जालंधर से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए वोल्वो बसें रवाना होंगी। सीएम भगवंत मान और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जालंधर बस अड्डा से झंडी देकर एसी वोल्वो बसों को झंडी देकर रवाना करेंगे। इससे आम लोगों को किराए में काफी राहत मिलेगी और इसके साथ ही पंजाब से दिल्ली एयरपोर्ट के रास्ते पर ट्रांसपोर्ट माफिया का भी खात्मा हो जाएगा। यह जानकारी पंजाब रोडवेज के अमृतसर-2 के जनरल मैनेजर (जीएम) हरवरिंदर सिंह गिल ने दी।
विज्ञापन

जनरल मैनेजर ने बताया कि अमृतसर से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रोडवेज अमृतसर-1 की बस सुबह 9.20 बजे तथा जालंधर से सुबह 11.40 बजे रवाना होकर रात को 8.10 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगी। सुबह 2.40 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से यह एसी वोल्वो बस अमृतसर के लिए रवाना होगी। उन्होंने बताया कि इसी तरह पंजाब रोडवेज अमृतसर-2 की दोपहर 1.40 बजे अमृतसर से और सायं 4.20 बजे जालंधर बस अड्डा से चलकर रात 12.35 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगी।
विज्ञापन

जीएम गिल ने बताया कि इसके लिए वोल्वो बसों में सफर करने के लिए टिकटों की आनलाइन बुकिंग शुरू हो चुकी है। यात्री डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.पीयूएनबीयूएसओएनएलआईएनई.सीओएम वेबसाइट पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं तथा इन बसों के आने-जाने की समयसारिणी भी वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि अमृतसर से दिल्ली एयरपोर्ट तक का किराया 1,380 रुपये, जालंधर से दिल्ली एयरपोर्ट का किराया 1,160 रुपये और लुधियाना से दिल्ली एयरपोर्ट तक का किराया 990 रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरवरिंदर सिंह गिल ने बताया कि इसके अलावा 10 रुपये आनलाइन का अतिरिक्त चार्ज के रूप में वसूला जाएगा। गिल ने बताया कि इससे पहले सिर्फ प्राइवेट ट्रांसपोर्टरों की तरफ से ही इस रूट पर बसें चलाई जाती थी और यह ट्रांसपोर्ट माफिया अपनी मनमर्जी से यात्रियों से पैसे वसूलता था। उन्होंने बताया कि 15 जून 2022 से राज्य भर से दिल्ली एयरपोर्ट तक के लिए एसी वोल्वो बस सेवा की शुरुआत की जा रही है।

- फोटो
दिल्ली एयरपोर्ट के लिए पटियाला से प्रति सवारी 835 रुपये रहेगा किराया
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पटियाला बस अड्डे से पहले दिन शाम चार बजे एक बस नई दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना होगी, जबकि अगले दिन यानी 16 जून से रोजाना दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर और दूसरी बस शाम चार बजे नई दिल्ली एयरपोर्ट के लिए जाएगी। इन बसों का किराया 835 रुपये प्रति सवारी होगा और इसकी बुकिंग आनलाइन पीआरटीसी पेप्सू आनलाइन डाट काम वेबसाइट से कराई जा सकेगी। दोपहर 12 बजे पटियाला से जाने वाली बस नई दिल्ली एयरपोर्ट पर शाम छह बजकर 40 मिनट पर पहुंच जाएगी। यह बस यहां से सुबह डेढ़ बजे पटियाला के लिए चलेगी। जबकि शाम चार बजे पटियाला से चलने वाली दूसरी बस रात 10 बजे नई दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचेगी और वहां से अगली सुबह छह बजे वापसी के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed