फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   AAP leader caught illegal mining at midnight, seized a Poklen machine and 5 tippers.

Amritsar News: आधी रात आप नेता ने पकड़ा अवैध खनन, पोकलेन मशीन व 5 टिप्पर जब्त

Sun, 07 Dec 2025 08:44 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 08:44 PM IST
विज्ञापन
AAP leader caught illegal mining at midnight, seized a Poklen machine and 5 tippers.
जालंधर। हलका कैंट क्षेत्र में देर रात अवैध माइनिंग का मामला सामने आया। आम आदमी पार्टी की हल्का इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा को पार्टी वर्कर ने सूचना दी कि खेतों में मिट्टी की चोरी-छिपे खुदाई हो रही है। टीम और पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि जमीन लगभग सात फुट तक खोदी गई थी और मिट्टी ट्रकों में भरी जा रही थी। अवैध खनन करने वाले लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर एक पोकलेन मशीन और पांच टिप्पर जब्त किए। चौकी इंचार्ज जसबीर सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। राजविंदर कौर ने कहा कि पंजाब सरकार के सख्त आदेशों के तहत अवैध माइनिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed