फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   A young man refused to shave his beard to pursue medical studies abroad

Amritsar News: विदेश में युवक ने मेडिकल की पढ़ाई के लिए दाढ़ी कटवाने से किया इन्कार

Fri, 18 Jul 2025 09:13 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 09:13 PM IST
विज्ञापन
A young man refused to shave his beard to pursue medical studies abroad
-जत्थेदार गड़गज्ज ने किय सम्मानित
विज्ञापन

---
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यवाहक जत्थेदार और तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने सिख स्वरूप के साथ विदेश में मेडिकल की पढ़ाई जारी रखने वाले सिख युवक हर्षदीप सिंह को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।
बठिंडा जिले के तलवंडी साबो निवासी हर्षदीप सिंह और उनकी बहन बीबी गुरप्रीत कौर उज्बेकिस्तान स्थित ताशकंद यूनिवर्सिटी मेडिकल अकादमी से एमबीबीएस की पढ़ाई करने विदेश गए हैं। कोर्स के दौरान अकादमी के प्रोफेसर ने हर्षदीप सिंह पर शर्त रखी कि अगर उन्हें सर्जरी क्लास में प्रवेश लेना है तो उन्हें अपनी दाढ़ी कटवानी होगी। ऐसे में हर्षदीप सिंह ने अपने केश कटवाने के बजाय विदेश में अपनी मेडिकल की पढ़ाई छोड़ दी। हर्षदीप सिंह ने ताशकंद विश्वविद्यालय के डीन को भी सिख पहचान में दाढ़ी के महत्व से अवगत कराने की कोशिश की लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। बाद में हर्षदीप सिंह ने अपने क्षेत्र के एक सिख सांसद के माध्यम से भारत सरकार के समक्ष यह मामला उठाया जिन्होंने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर समाधान की मांग की। मामला सुलझने के बाद ताशकंद मेडिकल अकादमी ने हर्षदीप सिंह को दाढ़ी सहित सर्जरी की कक्षा आयोजित करने की लिखित अनुमति दे दी प्रोफेसर ने लिखित में माफी मांगी और भविष्य में भी सिख छात्रों के लिए यह शर्त हटा दी।
विज्ञापन

जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह ने कहा कि हर्षदीप सिंह बधाई के पात्र हैं कि उन्होंने विदेश में सिख पहचान और अपने अधिकारों से जुड़े मामले में दृढ़ता से खड़े होकर अपनी योग्यता से इस मामले को उजागर किया। इससे सिख बच्चों के लिए उज्बेकिस्तान स्थित ताशकंद मेडिकल अकादमी में अपनी पहचान बनाए रखते हुए मेडिकल की पढ़ाई करने का रास्ता साफ हुआ। इसके लिए उन्हें सिरोपा देकर सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed