फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   A foot march was taken out for vishal in amritsar

आस्ट्रेलिया में बंद विशाल जूद के लिए निकाला पैदल मार्च

Thu, 08 Jul 2021 11:09 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
A foot march was taken out for vishal in amritsar
अमृतसर। शिव सेना हिंद के कार्यकर्ताओं ने आस्ट्रेलिया की जेल में बंद कैथल (हरियाणा) के विशाल जूद की रिहाई के लिए वीरवार को शहर में पैदल मार्च निकाला। शिव सेना के राष्ट्रीय सचिव संजय और पंजाब के उप प्रधान भूपिंदर शर्मा के नेतृत्व में विशाल जूद की फोटो के साथ यह मार्च शिव सेना के दफ्तर से शुरू होकर कटरा जैमल सिंह, कटरा शेर सिंह, सिकंदरी गेट से होते हुए हाल गेट तक निकाला गया।
विज्ञापन

शिव सेना हिंद के पंजाब उप प्रधान भूपिंदर सिंह ने बताया कि हरियाणा के कैथल का विशाल जूद करीब साढ़े तीन माह से आस्ट्रेलिया की जेल में बंद है। तब वहां खालिस्तानी समर्थक भारत के ध्वज से छेड़छाड़ करना चाहते थे। इस पर विशाल जूद ने भारत का झंडा उठा लिया। जूद ने अपने देश के सम्मान को बचाने का प्रयास किया तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसे लेकर पिछले सप्ताह उन्होंने अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर को मांग पत्र भी सौंपा था। इसके बाद भी अगर आस्ट्रेलिया की सरकार विशाल जूद को रिहा नहीं करती तो वे लोग दिल्ली में आस्ट्रेलिया एंबेसी के सामने रोष प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed