फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   प्रदेश में नौ एनआरआई थाने स्थापित : मजीठिया

प्रदेश में नौ एनआरआई थाने स्थापित : मजीठिया

Mon, 15 Jul 2013 05:32 AM IST
Amritsar
Amritsar Updated Mon, 15 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
अमृतसर। कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि एनआरआई पंजाबियों की मुश्किलों को हल करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से राज्य में नौ एनआरआई थानों की स्थापना की है। इन थानों में सिर्फ एनआरआई पंजाबियों की शिकायतों की ही सुनवाई की जा रही है। एनआरआई की मुश्किलों को हल करने के लिए वर्ष 2008 में छह एनआरआई थाने जिला जालंधर, होशियारपुर, लुधियाना, मोगा, नवांशहर और कपूरथला में स्थापित किए थे। इसके बाद अब सरकार ने तीन अन्य थाने जालंधर ग्रामीण, लुधियाना गामीण और अमृतसर में स्थापित किए हैं। अब इनकी संख्या 9 हो गई है।
विज्ञापन

मजीठिया ने कहा कि अगर किसी एनआरआई को किसी अधिकारी से न्याय नहीं मिलता या फिर वह अधिकारी की ओर से की गई जांच से संतुष्ट नहीं है तो वह एनआरआई आईजी पुलिस कम्यूनिटी आफेयर डिवीजन के साथ सीधा संपर्क कर सकता है। एनआरआई की मुश्किलों के हल के लिए पंजाब पुलिस की वेबसाइट पर एनआरआई के लिए अलग से पेज बनाया गया है। यहां वह अपनी शिकायतें ईमेल से भी भेज सकते हैं। चंडीगढ़ ने एनआरआई के लिए एक टेलीफोन हैल्पलाइन 0172- 2748100 भी शुरू किया गया है। एनआरआई लड़कों की ओर से शादी करके छोड़ी गई लड़कियों की शिकयतों का निपटारा भी कम्यूनिटी केंद्र और महिला आयोग की सहायता से किया जाता है। इस वर्ष एनआरआई के साथ संबंधित 296 शिकायतें पंजाब भर में आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed