{"_id":"92-39320","slug":"Amritsar-39320-92","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनारों के दो ग्रुपों में चली गोलियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनारों के दो ग्रुपों में चली गोलियां
Amritsar
Updated Fri, 12 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
अमृतसर। सुल्तानविंड गेट के पास स्थित इलाका कोट बाबा दीप सिंह में वीरवार को सुनारों के दो गुट आपस में लड़ पडे़। इस दौरान जमकर ईंट-पत्थर, तेजधार हथियार और गोलियां चलीं। दोनों तरफ से पांच लोग घायल हुए हैं। तीन दुकानों में तोड़फोड़ भी हुई है। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पतालों में दाखिल करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कोट बाबा दीप सिंह बाजार नंबर चार निवासी हरभजन सिंह ने बताया कि उनके बाजार में बिजली निगम द्वारा मीटर घरों से बाहर निकालने का काम चल रहा है। उनके पड़ोस में रहने वाला जागीर सिंह का परिवार मीटर बाहर निकालने के मामले में सहमत नहीं था। वीरवार दोपहर दो बजे वह अपनी दुकान में बैठकर काम कर रहे थे। इसी दौरान जागीर सिंह ने अपने बेटे रंजीत सिंह और कारीगरों के साथ मिलकर उनकी दुकान पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उन्हें पीटा और दुकान में तोड़फोड़ की। उन्होंने शोर मचाया तो उनका भतीजा हीरा सिंह मदद के लिए आया। आरोपी रंजीत सिंह ने उनके भतीजे पर गोली चला दी। अन्य आरोपियों ने तेजधार हथियारों से वार कर उनके भतीजे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपियों ने ईंट पत्थर भी बरसाए। इससे बाजार में दहशत फैल गई। कई लोग अपनी दुकानें बंद करके भाग खड़े हुए। सूचना मिलते ही थाना सुल्तानविंड की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके का दौरा कर और इलाका निवासियों के बयान दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
हीरा सिंह और हरभजन सिंह के समर्थन में सुल्तानविंड रोड के सैकड़ों स्वर्णकार भी थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दूसरी तरफ जागीर सिंह का कहना है कि हरभजन सिंह और हीरा सिंह ने उन पर हमला किया है। इस हमले में वह, उनकी पत्नी बलविंदर कौर, बेटा रंजीत सिंह और अमरीक सिंह घायल हुए हैं।