फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   जेल में तस्कर को पहुंचाए 50 हजार रुपये

जेल में तस्कर को पहुंचाए 50 हजार रुपये

Fri, 12 Jul 2013 05:33 AM IST
Amritsar
Amritsar Updated Fri, 12 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
अमृतसर। जेल में बंद एक तस्कर को मुलाकात के दौरान उसके भाई ने पचास हजार रुपये पहुंचा दिए। सुरक्षा कर्मियों ने गत रात यह रकम बरामद कर ली। पुलिस ने जेल सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर जेल में बंद तस्कर और उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

केंद्रीय जेल के सुपरिंटेंडेंट अमरीक सिंह ने बताया है कि सीमा के साथ सटे गांव हवेलियां का तस्कर गुरबिंदर सिंह जेल में बंद है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज है। बुधवार शाम गुरबिंदर सिंह से उसका भाई सुखजिंदर सिंह मुलाकात करने आया। सुखजिंदर सिंह ने जेल के सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर पचास हजार रुपये की रकम मुलाकात वाले कमरे तक पहुंचाई। इसके बाद इस रकम को गुरबिंदर सिंह को सौंप दिया। मुलाकात करने के बाद जब तस्कर गुरबिंदर सिंह अपनी बैरक की तरफ जा रहा था तो जेल के सुरक्षा कर्मियों को शक हुआ। तलाशी लेने पर गुरबिंदर सिंह से पचास हजार रुपये की रकम बरामद हुई। पूछताछ के दौरान गुरबिंदर ने बताया कि यह रकम उसके भाई ने मुलाकात के दौरान उसे दी है। जेल सुपरिंटेंडेंट ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने थाना कैंट में गुरबिंदर सिंह और उसके भाई के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed