फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   पाक ने सिर्फ 889 श्रद्धालुओं को दिया वीजा

पाक ने सिर्फ 889 श्रद्धालुओं को दिया वीजा

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Amritsar
Amritsar Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अमृतसर। श्री गुरु नानक देव का प्रकाश पूर्व मनाने के लिए पाकिस्तान जाने के इच्छुक सभी श्रद्धालुओं को वीजा नहीं देने पर एसजीपीसी ने पाकिस्तान की निंदा की है। एसजीपीसी के अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ ने कहा की बहुत से श्रद्धालुओं का वीजा लिस्ट से नाम कटवाने के पीछे भारत और पाकिस्तानी एंबेसियों का हाथ है। दोनों देशों के दूतावासों को दोबारा रिव्यू करके सभी श्रद्धालुओं को वीजे जारी करने चाहिए।
विज्ञापन

मक्कड़ ने कहा कि गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व सिख श्रद्धालुओं की ओर से गुरुद्वारा ननकाना साहिब पाकिस्तान में जा कर मनाना था। इसके लिए एसजीपीसी की सहयोग से 1860 सिख श्रद्धालुओं की ओर से वीजा के लिए पाकिस्तान दूतावास के पास प्रार्थना पत्र दिया गया था। परंतु दूतावास ने इनमें से 971 श्रद्धालुओं के नाम काट दिए और सिर्फ 889 श्रद्धालुआें को ही वीजा दिया गया है। जिन श्रद्धालुओं के नाम काट दिए गए हैं उनके नाम काटने संबंधी कारणों की भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। एसजीपीसी की ओर से 25 नवंबर को जत्थेदार जंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में एक जत्था श्री ननकाना साहिब में भेजा जा रहा है। जत्था विभिन्न गुरु धामों के दर्शन करके 4 दिसंबर को स्वदेश लौटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed