{"_id":"92-30087","slug":"Amritsar-30087-92","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने रिहा किए 7 पाकिस्तानी कैदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत ने रिहा किए 7 पाकिस्तानी कैदी
Amritsar
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। भारत की अलग अलग जेलों में बंद सात पाकिस्तानी कैदियों को भारत सरकार ने रिहा कर दिया है। इससे पहले पाक ने आपसी संबंधों को मधुर बनाने की चल रही प्रक्रियाओं के तहत दिवाली पर आठ भारतीय कैदियों को रिहा किया था।
वीरवार को भारत ने भी सात कैदियों को जम्मू कश्मीर, सेंट्रल जेल अमृतसर और दिल्ली की जेल से रिहा किया। इस कैदियों ने तीन से आठ वर्षों तक कैद पूरी की है। यह वह पाकिस्तानी लोग थे जो विभिन्न समय के दौरान बार्डर क्रास करके भारतीय सीमा में प्रवेश कर गए थे। इन्हें पुलिस द्वारा गिरफ्तार करके इनके खिलाफ मुकद्दमा चलाया गया। इन कैदियों ने अपनी सजाएं पूरी कर ली जिसके बाद इन्हें वीरवार को रिहा कर दिया गया।