{"_id":"5b6489cc4f1c1b8d3e8b4ead","slug":"91533315532-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम सुपरिटेंडेंट और सीएसआई को सफाई सेवक ने निकाली गालियां, सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम सुपरिटेंडेंट और सीएसआई को सफाई सेवक ने निकाली गालियां, सस्पेंड
Updated Fri, 03 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगम सुपरिंटेंडेंट और सीएसआई को सफाई सेवक ने दीं गालियां
-पहले भी 3 बार हो चुका है सस्पेंड, कमिश्नर ने जारी किए आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। नगर निगम दफ्तर में आकर जनरल सुपरिंटेंडेंट और सीएसआई (चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर) को गालियां देने वाले सफाई सेवक को कमिश्नर कुलवंत सिंह ने सस्पेंड कर दिया है। जानकारी देते निगम जनरल सुपरिंटेंडेंट इंद्रजीत सिंह ने बताया कि सफाई सेवक प्रेम नेता की वीआईपी ड्यूटी स्वतंत्रता दिवस मनाने वाली ग्राउंड में सफाई के लिए लगाई थी, 3 दिन से प्रेम वहां नहीं गया, जब उसे इसका कारण पूछा तो वह टालमटोल करता रहा। शुक्रवार को प्रेम दफ्तर में आया और गालियां निकालने लगा, सीएसआई विक्रमजीत ने प्रेम को समझाने की कोशिश की तो उसने उन्हें भी गालियां दीं। इस दौरान कमरे में यूनियन के प्रधान रमेश कट्टो और 4 अन्य सफाई सेवक भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि प्रेम नेता की शिकायत कमिश्नर नगर निगम कुलवंत सिंह को दी थी, जिसके बाद देर शाम उसे सस्पेंड कर दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रेम को दफ्तर का डेकोरम खराब करने और मिस बिहेव करने के चलते 3 बार पहले भी सस्पेंड किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि प्रेम अधिकारियों पर झूठे आरोप लगाकर गाली गलौज करता है। वहीं सस्पेंड सफाई सेवक प्रेम नेता ने कहा कि अधिकारियों ने अप्रैल महीने में मुझे प्रमोट करने के लिए 80 हजार रुपये की डिमांड की थी जिसकी शिकायत एमएलए व लोकल बॉडी डिपार्टमेंट में की थी। जिसके चलते अधिकारी मेरे साथ रंजिश रखते थे। आज भी मुझे दफ्तर में बुलाया और गालियां देने लगे, जिसके चलते झगड़ा हो गया। प्रेम ने बताया कि अधिकारियों के तंग परेशान करने के कारण ही मैने प्री-मैच्योर रिटायरमेंट के लिए अप्लाई किया था, सोमवार को कमिश्नर के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखा जाएगा।