{"_id":"5aec86e44f1c1b57098b7f8e","slug":"91525450468-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना बाल ठाकरे राज्य उपप्रमुख हरविंदर सोनी की सुरक्षा बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवसेना बाल ठाकरे राज्य उपप्रमुख हरविंदर सोनी की सुरक्षा बढ़ाई
Updated Fri, 04 May 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने शिवसेना नेता की सुरक्षा बढ़ाई
हरविंदर सोनी अपने ही सुरक्षा कर्मियों पर उठाए सवाल
सुरक्षा कर्मचारियों संबंधी शिकायत नहीं मिली: एसएसपी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। ि शवसेना बाल ठाकरे के राज्य उपप्रमुख हरविंदर सोनी को आतंकियों और मोहाली में गायब रवनिश वर्मा पर गोली चलाने वाले दिलप्रीत सिंह बाबा ने व्हाट्सएप्प पर धमकियां दी हैं। इसके बाद डीजीपी सुरेश अरोड़ा, डीजीपी इंटेलिजेंस दिनकर गुप्ता व एसएसपी ग़ुरदासपुर हरचरण सिंह भुल्लर ने सोनी की सुरक्षा बढ़ा दी है।
पुलिस ने सोनी को कमांडो उपलब्ध कराने के साथ उनके घर व दफ्तर पर सीसीटवी कैमरे भी लगवा दिए गए हैं और सोनी की सुरक्षा पर नजर रखने कर लिए एसपी हेडक्वार्टर वरिन्दर सिंह संधू को नोडल अफसर नियुक्त किया गया है।सोनी जब भी शहर से बाहर जाएंगे उसकी सूचना डीएसपी हेडक्वार्टर को देकर जाएंगे ताकि उनकी सुरक्षा बाहर भी पुख्ता की जा सके ।इसके अतिरिक्त सादी वर्दी में भी सुरक्षाकर्मी सोनी के घर तथा दफ्तर के आस पास नजर रखेंगे। सोनी ने बताया कि वीरवार को आईजी बॉर्डर रेंज सुरिंदर परमार के नेतृत्व में चंडीगढ़ से इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीम ने एसएसपी गरदासपुर हरचरण सिंह भुल्लर, एसपी हैड क्वार्टर वरिन्दर संधू, डीएसपी गुरबंस सिंह बैंस के साथ मेरी सुरक्षा का रिव्यु किया। साथ ही मेरे घर, दफ्तरों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि दफ्तर व घर मे पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं तथा बम स्क्वाएड की एक टीम को भी लगातार चेकिंग के लिए नियुक्त कर दिया गया है।
उन्होंने आरोप लगाया छोटे स्तर के अफसर उनकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करते प्रतीत होते है। लोकल पुलिस के सुरक्षाकर्मी शराब पीकर ड्यूटी करते हैं। शिकायत करने पर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। उन्होंने मांग कि उन्हें कमांडो बटालियन से सुरक्षाकर्मी उपलब्ध करवाए जाएं। इस संबंधी जब एसएसपी भुल्लर से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि गत दिवस सीनियर अफसर आए थे और सोनी की सिक्योरिटी रिव्यू की गई थी। सुरक्षा कर्मचारियों की ओर से शराब पीने संबंधी न तो सोनी ने उच्चाधिकारियों को कुछ बताया और न ही उन्हें कोई शिकायत दर्ज कराई है।