फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   9 smugglers caught, 2 kg heroin and 5 pistols recovered

Amritsar News: 9 तस्कर काबू, दो किलो हेरोइन और 5 पिस्टल बरामद

Tue, 18 Feb 2025 10:15 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Tue, 18 Feb 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
9 smugglers caught, 2 kg heroin and 5 pistols recovered
फोटो---4,5
विज्ञापन


एक आरोपी जीएनडीयू में बतौर सुरक्षा कर्मी है तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी



अमृतसर। जिला शहरी पुलिस ने तीन अलग-अलग जगह से नौ तस्करों को गिरफ्तार कर दो किलो हेरोइन और पांच आधुनिक पिस्टल बरामद की हैं। पुलिस ने बलविंदर सिंह, कुन्नन सिंह, गुरप्रीत सिंह, प्रेम सिंह निवासी अजनाला, बलविंदर सिंह निवासी तरनतारन, साबर संधू निवासी अजनाला, वरिंदर सिंह निवासी अजनाला, राजविंदर सिंह और रविंदर सिंह निवासी झंडेर को काबू किया है। बलविंदर सिंह गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में बतौर सुरक्षा कर्मी तैनात है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि पाकिस्तान से हेरोइन की खेप और हथियार भारतीय सीमा में भेजे गए हैं। मामले की जांच के दौरान सीआईए टीम को पता चला कि बलविंदर सिंह, कुंन्नन सिंह, गुरप्रीत सिंह, प्रेम सिंह निवासी अजनाला कंटोनमेंट इलाके में घूम रहे हैं और इन्हीं लोगों ने इस खेप को डिलीवर करना है। टीम ने चारों को पकड़ा लिया। इनसे एक किलो हेरोइन और दो पिस्टल बरामद किए। दूसरे मामले में वरिंदर सिंह को गेट हकीमां इलाके से तीन पिस्टल व दो जिंदा कारतूस समेत काबू किया। तीसरे मामले में थाना सदर के इलाके से आरोपी राजविंदर सिंह और रविंद्र सिंह को एक किलो हेरोइन समेत काबू किया। जांच में पता चला है कि आरोपियों के पाकिस्तानी तस्करों के साथ संबंध है। ये वहीं से हथियार व नशा मंगवाकर आगे सप्लाई करने का काम करते हैं। आरोपी कुन्नन सिंह, बलविंदर सिंह और राजविंदर सिंह पर पहले भी केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed