{"_id":"5b6488dc4f1c1bac7d8b627f","slug":"81533315292-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट-अमृतसर पैसेंजर ट्रेन से गिरी युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट-अमृतसर पैसेंजर ट्रेन से गिरी युवती की मौत
Updated Fri, 03 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट-अमृतसर पैसेंजर ट्रेन से गिरकर युवती की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। वीरवार देर शाम पठानकोट-अमृतसर पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आई युवती की शुक्रवार दोपहर मौत हो गई। पोस्टमार्टम के लिए शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतक युवती की पहचान नीना निवासी कमलपुर अफगाना (गुरदासपुर) के रूप में हुई है। मामले की जांच कर रहे जीआरपी सिटी एसआई हरजीत सिंह ने बताया कि नीना अपनी सहेली के साथ पठानकोट के कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में अपना सर्टिफिकेट लेने आई थी। नीना की सहेली ने बताया कि सर्टिफिकेट लेने के बाद वापसी पर शाम 5:45 पर अमृतसर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में घर लौट रही थी कि जब ट्रेन सरना स्टेशन पर रुकी तो नीना टॉयलेट गई, सीट पर वापस आने से पहले वह दरवाजे के पास रुकी और चक्कर आने से ट्रेन के बाहर गिर गई। यात्रियों ने चेन खींच कर ट्रेन को रोका और नीना को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां अगले दिन इलाज दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि नीना का एक जुड़वा भाई है। नीना अपने नानके घर बरामपुर में रह रही थी।