{"_id":"5b02f7dc4f1c1beb7e8b4c98","slug":"81526921180-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्डन कालेज में लगाई जिला स्तरीय वर्कशाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल्डन कालेज में लगाई जिला स्तरीय वर्कशाप
Updated Mon, 21 May 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालेज में लगाई जिला स्तरीय वर्कशाप
गुरदासपुर। स्कूल शिक्षा विभाग के दिशा निर्देशों पर जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बाला की अध्यक्षता और जिला गाइडेंस काउंसलर परमिंदर सिंह के प्रबंधों में किशोर शिक्षा कार्यक्रम के अधीन स्कूल मुखियों और नोडल अध्यापकों की जिला स्तरीय वर्कशाप गोल्डन कालेज आफ इंजीनियरिंग कालेज में लगाई गई। इस मौके पर एडीसी (ज) डा. सैय्यद सहिरिश असगर ने कहा कि विद्यार्थियों को किशोर अवस्था में यह बताना बहुत जरूरी है कि उनके व्यवहार में बदलाव का मुख्य कारण उनके शरीर में हो रही विभिन्न क्रियाए हैं। डीईओ राकेश बाला ने स्कूल मुखियों को कहा कि किशोर शिक्षा वर्कशाप के दौरान जो उन्होंने ज्ञान प्राप्त किया है, उसे अपने स्कूल में जाकर विद्यार्थियों और बाकि अध्यापकों के साथ सांझा कर विद्यार्थियों को जागरूक करेंगे। इस मौके पर रिसोर्स पर्सन डा. बरिंदर सिंह एमडी सचिव, डाक्टर वरिंदर मोहन एमडी, डाक्टर अमरिंदर सिंह कलेर, डा. परमजीत कौर डीईओ, हरप्रीत कौर बाल सुरक्षा अधिकारी, ज्योति रंधावा, परमिंदर सिंह ने किशोर शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार सहित बताया।
21जीडीआर6-एडीसी (ज) डा. सय्यद सहिरिश असगर को सम्मानित करते हुए परमिंदर सिंह जिला गाईडैंस काउंसलर, डा. बरिंदर सिंह, चेयरमैन मोहित महाजन और डाक्टर अमरिंदर सिंह कलेर