{"_id":"5b004e4d4f1c1bdb408b6804","slug":"81526746701-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमजान के पवित्र महीने में रोजेदार कैदियों को बांटा सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमजान के पवित्र महीने में रोजेदार कैदियों को बांटा सामान
Updated Sat, 19 May 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुराई को छोड़कर नेकी अपनाएं : उस्मान
अल हबीब ट्रस्ट ने जेल में मुस्लिम बंदियों को रोजे से संबंधित सामग्री बांटी
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। केंद्रीय जेल में मुस्लिम बंदियों को लुधियाना से आए शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी के प्रतिनिधियों ने रोजे संबंधित सामग्री वितरित की। अल हबीब ट्रस्ट लुधियाना के महासचिव मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने बताया कि ट्रस्ट रमजान के दिनों में प्रदेश भर की जेलों में रोजेदारों के लिए सामग्री वितरित करता आ रहा है, जिसमें धार्मिक किताबें, नए कपड़े व खाने-पीने की वस्तुएं शामिल है।
उस्मान ने बताया कि जेल मंत्री सुखजिंद्र सिंह रंधावा से हमारे एक वफद ने मुलाकात कर पंजाब की जेलों में बंद मुस्लिम कैदियों व हवालातियों के लिए सरकार की ओर से विशेष डाइट लगाए जाने का अनुरोध किया था, जिसे जेल मंत्री ने स्वीकार करते हुए इस संबंध में पंजाब के सभी जेल अधीक्षकों को आदेश भी जारी किए हैं। उस्मान ने बताया कि अमृतसर जेल में बंद 60 विदेशी व 31 स्वदेशी तथा 5 मुस्लिम महिला कैदियों को आज यहां पवित्र कुरान शरीफ, नमाज की किताबें, मुस्ल्ले, टोपियां, इत्र, रुमाल, नए कपड़े, जूते, खजूरे, फल व रोजमर्रा के खाने-पीने का सामान वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि रमजान शरीफ मोहब्बत का महीना है, हमारी हमेशा कोशिश रही है कि इस पवित्र महीने में जेलों में बंद लोग भी बुराइयों को छोड़कर अच्छाई की तरफ आएं।
इस मौके पर जेल अधीक्षक अर्शदीप सिंह ने कैदियों को पवित्र रमजान शरीफ के महीने की मुबारकबाद दी। इस मौके पर जेल डिप्टी सुपरिंटेंडेंट राजीव अरोड़ा, शाही इमाम पंजाब के मुख्य सचिव मुहम्मद मुस्तकीम, बाबुल खान, मुहम्मद शाह नवाज खान, अमृतसर से मजलिस अहरार पंजाब के अध्यक्ष अब्दुल नूर उपस्थित थे।
विज्ञापन
फोटो कैप्शन : केंद्रीय जेल अमृतसर में रोजेदार कैदियों को समान वितरित करते मौलाना उसमान रहमानी लुधियानवीं, जेल सुपरीडेंट अर्शदीप सिंह, डिप्टी जेल सुपरीडेंट राजीव अरोड़ा व मुहम्मद मुस्तकीम आदि।