{"_id":"5b004d584f1c1be3408b6793","slug":"81526746456-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इराक में मारे गये बटाला के मलकीत सिंह के पत्नी को अश्वनी सेखड़ी ने 5 लाख का चेक भेंट किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इराक में मारे गये बटाला के मलकीत सिंह के पत्नी को अश्वनी सेखड़ी ने 5 लाख का चेक भेंट किया
Updated Sat, 19 May 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलकीत सिंह की पत्नी को भेंट किया पांच लाख का चेक
इराक में मारे गए 39 भारतीयों में से एक थे बटाला के मलकीत
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
तेलियांवाल मोहल्ला के रहने वाले मलकीत सिंह को इराक में आईएसआईएस आतंकवादी संगठन ने बंदी बनाकर 39 भारतीयों के साथ जान से मार दिया था। उसके परिवार वालों से मिलने के लिए शनिवार को बटाला के पूर्व मंत्री अश्वनी सेखड़ी पहुंचे। मौके पर अश्वनी सेखड़ी ने पंजाब सरकार की ओर से भेजा गया पांच लाख का चेक मृतक मलकीत सिंह की पत्नी अलका रानी को भेंट किया। उन्होंने मलकीत सिंह के पिता सुखदेव सिंह, मां निर्मलजीत कौर, भाई मनजीत सिंह और परमजीत सिंह से दुख साझा किया। सेखड़ी ने कहा कि सरकार उनके परिवार के बेटे को वापस नहीं ला सकती लेकिन पंजाब सरकार इस परिवार से पूरी हमदर्दी रखती है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से हर इराक पीड़ित परिवार को 5-5 लाख की राहत राशि और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी गई है। उन्होंने कहा कि बटाला के इस पीड़ित परिवार में भी एक सदस्य को योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी दी जाएगी। मौके पर नायब तहसीलदार वरियाम सिंह, डीएसपी सिटी सुच्चा सिंह बल, बाऊ सुंदर, जतिंदर अत्री, सिटी कांग्रेस के वाइस प्रधान हीरा, हरमिंदर सिंह सैंडी उपस्थित थे।
फोटो- 19जीडीआरबीटीएलपी03
कैप्शन- बटाला के मोहल्ला तेलियांवाल में मृतक मलकीत सिंह की पत्नी को पांच लाख का चेक देते हुए अश्वनी सेखड़ी।