{"_id":"5ab67cfe4f1c1bbd758b73d8","slug":"81521908990-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से सामान जलकर राख
Updated Sat, 24 Mar 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
आग लगने से सामान जलकर राख
बहरामपुर (गुरदासपुर)। गांव रायेपुर में एक घर को आग लगने से एक मोपेड, एक बाइक, कूलर, पंखा और अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। तरलोक चंद पुत्र गुरदास मल्ल ने बताया कि शुक्रवार रात वह अपना मकान बंद कर दूसरे घर में जाकर सो गए। सुबह चार बजे उनके पड़ोसी ने बताया कि उनके घर में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही वह पहुंच गए लेकिन जब तक उन्हें सूचना मिली तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। उन्होंने बताया कि आग के कारण उनकी एक मोपेड, एक प्लेटिना मोटरसाइकिल, कूलर, पंखे और अन्य सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अब तक पता नहीं चल सका है।
16जीडीआर2- आग के कारण राख हुई मोपेड
16जीडीआर3- जानकारी देते हुए पीड़ित परिवार