{"_id":"5a8313a44f1c1b5e028b5272","slug":"81518539684-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बम-बम भोले नाथ’ से गूंज उठी गुरू नगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बम-बम भोले नाथ’ से गूंज उठी गुरू नगरी
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
5700 पौंड का काटा केक, बांटे 56 पकवान
महाशिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, सुरक्षा में जुटी रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
महाशिवरात्रि के मौके पर गुरु नगरी बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठी। भगवान शिव की बारात बैंडबाजों के साथ निकली औरवहीं बारातियों के लिए 56 पकवान बनाए गए। हाल गेट स्थित अमरनाथ सेवा मंडल ने 5700 पौंड का केक काटा तो वहीं शिवाला बाग भाईयां व वीरभान शिवाला में करीब बीस क्विंटल मिठाई बंटी।
शिवलिंग पर कच्चा दूध भक्तों ने चढ़ाया। शिवाला बाग भाईयां में शिव दर्शन के लिए भक्तों को पांच से सात घंटे लाइन में लगना पड़ा। सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की धूम दिखी। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने कड़े बंदोबस्त कर रखे थे। शहर के हर कोने में लंगर बांटा जा रहा था। भगवान शिव की महिमा हर चौक चौराहे पर लाउडस्पीकरों पर गूंज रही थी। स्लम इलाके में जहां पूरी, छोले व खीर बांटी जा रही थी, वहीं पॉश इलाके में मटर पनीर, पनीर भुर्जी व ब्रेड, कॉफी, ड्राईफ्रूट वाली खीर, फल आदि बांटे जा रहे थे। हाल गेट पर शिवभक्तों ने 56 पकवान बांटे। शादी की तरह शिव की बारात में शामिल होने वालों के लिए पकवान बनाए गए थे। शहर भर में ढाई से तीन हजार लंगर लगने का अनुमान नगर निगम ने जताया है। हालांकि लंगर लगाने की इजाजत लेने वालों की गिनती काफी कम है। नगर निगम ने इस बार लंगर लगाने वालों को रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए कहा था, ताकि लंगर के बाद सफाई की बेहतर जिम्मेदारी निगम स्टाफ को दी जाए।
पाक में लाउडस्पीकर पर भजन की इजाजत नहीं
श्री दुर्ग्याणा मंदिर में भारत व पाकिस्तान दोनों देशों ने मिलकर शिवरात्रि मनाई। पाक से आए श्रद्धालुओं में शामिल सिंध प्रांत की आज्ञा देवी ने बताया पहली बार कोई त्यौहार मैं भारत में मना रही हूं। पाकिस्तान में त्यौहार मनाए तो जाते हैं। सहम-सहम कर सभी हिंदू त्यौहार मनाते हैं। लाउडस्पीकर पर भजन गाना पाकिस्तान में प्रतिबंधित है।