फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   किरती किसान व भारतीय किसान यूनियन ने किसानों की मांगों संबंधी में शहर में मार्च किया

किरती किसान व भारतीय किसान यूनियन ने किसानों की मांगों संबंधी में शहर में मार्च किया

Fri, 18 Jan 2019 09:50 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 18 Jan 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
किरती किसान व भारतीय किसान यूनियन ने किसानों की मांगों संबंधी में शहर में मार्च किया
किसान संगठनों ने किया रोष मार्च
विज्ञापन

जिलाधीश कार्यालय के समक्ष धरना देकर की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। संघर्षशील सात किसान संगठनों के आह्वान पर शुक्रवार को किरती किसान यूनियन व भारतीय किसान यूनियन एकता नेहरू पार्क से शहर में रोष मार्च किया। इसके बाद जिलाधीश के कार्यालय के समक्ष धरना देकर मांगपत्र दिया गया।
धरने का नेतृत्व अजीत सिंह खोखर व सागर सिंह भोला ने किया। किरती किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सतबीर सिंह सुलतानी तथा भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा के जिलाध्यक्ष लखविन्द्र सिंह मंजियावाली ने कहा कि केन्द्र व पंजाब सरकार विश्व व्यापार संगठन के दबाव में औद्योगिक घरानों, देसी व विदेशी कंपनियों के हित पूरे करने वाली नीतियां लागू की जा रही है, जिस कारण पूंजीपति व कारपोरेट घराने मालामाल हो रहे है और किसान कर्ज के जाल में फंस कर आत्महत्याएं करने को मजबूर है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने केन्द्र व पंजाब सरकार से मांग की कि किसानों का समूचा कर्ज बिना शर्त माफ किया जाए। जबरदस्ती कर्ज वसूली, गिरफ्तारियों पर पुलिस दखल बंद की जाए, खेती उत्पादनों के मूल्य डा. स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों अनुसार घोषित किए जाए, खरीद की गारंटी दी जाए, कृषि लागत कम की जाए, आत्महत्या के शिकार हुए किसान मजदूरों के वारिसों को 10-10 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए, सहकारी व निजी चीनी मिलों की तरफ किसानों को रहता गन्ने का बकाया तुरंत ब्याज सहित दिया जाए, आंदोलनकारी किसान, नेताओं व वर्करों पर बनाए झूठे केस रद किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अतिरिक्त भारतीय किसान यूनियन के दलजीत सिंह गिल्लावाली, कुलविन्द्र सिंह बसंतकोट, हरजिन्द्र सिंह अलावलपुर, किरती किसान यूनियन के चन्नन सिंह दोरांगला, जिलाध्यक्ष तरलोक सिंह बहरामपुर, ग्रामीण मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष कामरेड राज कुमार पिण्डोरी, हरदीप सिंह नानोवालिया, एस.एस.ए, रमसा नेता बचित्तर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed