{"_id":"5b5b4e434f1c1bc6508b7381","slug":"71532710467-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 पुलिस कर्मचारियों ने जेल में अचैक चैकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 पुलिस कर्मचारियों ने जेल में अचैक चैकिंग
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
100 पुलिस कर्मचारियों ने की जेल में औचक चेकिंग
गुरदासपुर। जिला पुलिस गुरदासपुर ने शुक्रवार प्रात:काल केंद्रीय जेल में बहुत बड़े स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया। लेकिन, पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। पुलिस अधीक्षक वरिंद्र सिंह ने बताया कि केंद्रीय जेल गुरदासपुर में गत 2 माह में लगभग 2 दर्जन से अधिक मोबाइल मिलने के कारण यह जेल काफी बदनाम हो रही है। जेल अधिकारियों की सतर्कता से मोबाइल और नशा पूर्ति में काम आने वाला सामान भी पकड़ा गया है। जिला पुलिस अधीक्षक स्वर्णदीप सिंह के दिशा निर्देशों पर शुक्रवार प्रात: लगभग 3.45 बजे उनकी अगुवाई में पुलिस अधीक्षक आपरेशन विपन चौधरी, डीएसपी देव दत्त, राजन शर्मा, गुरबंस सिंह बैंस, मंजीत सिंह और मनोज कुमार व जिला पुलिस गुरदासपुर के समूह पुलिस स्टेशन इंचार्ज व लगभग 100 पुलिस कर्मचारियों के साथ जेल में अचानक चेकिंग की गई। जब जेल में छापामारी की गई तो जेल अधिकारी सोए हुए थे और उन्हें उठा कर पूरी जेल की गहनता से तलाशी ली गई। साथ ही कैदियों का सारा सामान चेक किया गया। उन्होंने बताया कि जेल में जहां-जहां भी मोबाइल या नशा पूर्ति का सामान होने का शक था वहां चेकिंग की गई, परंतु कहीं से कुछ सामान नहीं मिला। उन्होंने बताया कि यह तलाशी अभियान लगभग 2 घंटे जारी रहा।