फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   ‘सांसों की माला पे सिमरो मैं तेरा नाम’ कव्वाली पेश कर सभी को झूमने पर किया मजबूर

‘सांसों की माला पे सिमरो मैं तेरा नाम’ कव्वाली पेश कर सभी को झूमने पर किया मजबूर

Wed, 09 May 2018 09:56 PM IST
Updated Wed, 09 May 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
‘सांसों की माला पे सिमरो मैं तेरा नाम’ कव्वाली पेश कर सभी को झूमने पर किया मजबूर
‘मत काटो पेड़ों को’ पर एक गांव की झलक पेश
विज्ञापन

पठानकोट। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 वायुसेना स्थल की ओर से प्राचार्य अशोक कुमार की अध्यक्षता में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर एयर कमोडोर वी. प्रशांत मोहन (वीएम) ने शिरकत की। उनका प्राचार्य अशोक कुमार व विद्यार्थियों की ओर से स्वागत किया गया। इसके बाद अतिथि एयर कमोडोर वी प्रशांत मोहन ने दीप प्रज्वलित कर वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। विद्यार्थियों ने कोरियोग्राफी ‘मत काटो पेड़ों को’ पर एक गांव की झलक प्रस्तुत की। वहीं डांस ड्रामा के माध्यम से नारी सशक्तीकरण को सशक्त ढंग से छात्राओं ने प्रस्तुत किया। इसके अलावा बच्चों ने रोबोटिक और मराठी डांस पेश किया। वहीं ग्यारहवीं कक्षा की किरणदीप कौर और आठवीं की स्नेहा ने कव्वाली ‘सांसों की माला पे सिमरु मै तेरा नाम’ पेश किया तो विद्यालय का समस्त स्टाफ व अभिभावक पूरी तरह झूम उठे। इस अवसर पर वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति, अभिभावक व विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित था।

फोटो 08, बेहतरीन प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए मुख्यातिथि व अन्य
फोटो 08, कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते विद्यार्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed