फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   भारत से नेपाल, श्रीलंका, इराक और चेक गणराज्य बढ़ाएंगे व्यापार

भारत से नेपाल, श्रीलंका, इराक और चेक गणराज्य बढ़ाएंगे व्यापार

Tue, 12 Dec 2017 04:32 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 04:32 PM IST
विज्ञापन
भारत से नेपाल, श्रीलंका, इराक और चेक गणराज्य बढ़ाएंगे व्यापार
भारत से नेपाल, श्रीलंका, इराक, चेक गणराज्य बढ़ाएंगे व्यापार
विज्ञापन

पायटैक्स मेले में पीएचडी के चैंबर में जुटे कई देश
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
भारत के साथ व्यापार के लिए नेपाल, श्रीलंका, चेक गणराज्य व इराक आगे आया है। उत्पादन क्षेत्र में भारतीय उद्योगों में बदलाव की संभावनाओं कोआगे बढ़ाने के उद्देश्य से पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित पंजाब अंतर्राष्ट्रीय व्यापार एक्सपो (पायटैक्स) के दौरान बायर-सैलर मीट में इन देशों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई।
पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री की पंजाब कमेटी के चेयरमैन आरएस सचदेवा ने कहा पंजाब की पावन धरती पर यह तीसरा मौका है. जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उद्योगपतियों को अपने कारोबार के विस्तार के लिए एक संयुक्त मंच मिला है। किसी भी विकासशील देश में 90 फीसदी भूमिका उद्योगों की होती है। चेक गणराज्य के कारोबारी एवं आर्थिक सेक्शन के प्रमुख मिलान टॉस ने कहा कि दोनों देशों के बीच सरकारी स्तर पर औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सहमति के बाद भविष्य में दोनों देशों में कारोबारी आदान-प्रदान बढ़ेगा। नेशनल चैंबर ऑफ कामर्स श्रीलंका के उपाध्यक्ष एसेला डे लिवेरा ने कहा कि श्रीलंका समेत कई देशों को भारत से औद्योगिक उम्मीदें हैं। इस समय भारत में औद्योगिक प्रसार की अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

भारत में बनने वाली मकान निर्माण क्षेत्र की सामग्री की श्रीलंका में अधिक मांग रहती है। श्रीलंका में भारत में बनी सीलिंग टाइल्स, बाथरूम फिटिंग तथा अन्य सेनेटरी के सामान को प्राथमिकता दी जाती है। नेपाल चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष राजेश काजी श्रेष्ठा खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में भारत के साथ कारोबार को आगे बढ़ाना चाहते हैं, इसके चलते उन्होंने नेपाल में अपनी मांग पर विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इराक का प्रतिनिधित्व करने वाले खलदून तारेक यासीन ने इस सम्मेलन के दौरान ऑटो मोबाइल के क्षेत्र में कारोबार को आगे बढ़ाने की दिशा में जोर दिया। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के प्रधान निदेशक डॉ.रणजीत मेहता ने कहा कि इस तरह के आयोजन से देशों के बीच कारोबारी संबंध मजबूत होते हैं। इस अवसर पर फोर्टिस एस्कोर्ट के दिनेश वशिष्ठ समेत कई गणमान्यों ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed