{"_id":"5c338259bdec226275079b3c","slug":"61546879577-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों के स्तर को ऊँचा उठाने के लिए दानी सज्जन आगे आएं : सोनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूलों के स्तर को ऊँचा उठाने के लिए दानी सज्जन आगे आएं : सोनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर की संस्था सरकारी स्कूलों में बनाएगी स्मार्ट रूम
शिक्षा मंत्री ओम प्रकाश सोनी ने प्रदेश के समाज सेवी संगठनों से मदद की अपील की
बच्चों की वर्दी के लिए सरकार खर्च कर रही है 90 करोड़ की राशि
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। शिक्षा मंत्री ओम प्रकाश सोनी ने प्रदेश की समाज सेवी संगठनों व दानी सज्जनों से अपील की है की वह सरकारी स्कूलों की मदद के लिए दिल खोलकर आगे आएं। ताकि सरकारी स्कूलों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर की जा सके। सरकारी स्कूलों की शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए शुरू किए प्रयासों में समाज के हर वर्ग की भागेदारी जरूरी है। अंकुर नरूला मिशनरीज खांबरा चर्च जालंधर द्वारा एक सरकारी स्कूल की कराई गई मुरमत, स्मार्ट क्लास रूम को निर्माण करने व क्लास रूम में एक कंप्यूटर लगाने के काम का मंत्री सोनी सोमवार सुबह उद्घाटन करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। यह संस्था प्रदेश में सरकारी स्कूलों में सरकार की मदद से चार-चार लाख की राशि से स्मार्ट रूम बनाएगी।
सोनी ने कहा की उनके विधान सभा हलके के 15 सरकारी स्कूलों को संवारने के लिए यह संस्था काम कर रही है। पंजाब सरकार सरकारी स्कूलों की नुहार बदलने के लिए वचनबद्ध है। सरकारी स्कूलों में पड़ने वाले बच्चों को सर्दियों की वर्दी बांटने काम शुरू हो चुका है। इसके लिए सरकार ने 90 करोड़ की राशि खर्च की है।
बच्चों की कॉपियों को भी देखा
सोनी ने सरकारी स्कूल में पड़ने वाले बच्चों की कॉपियों को भी देखा। बच्चों को किताब खोलकर पाठ सुनाने को कहा। बच्चों की कापियां देखकर सोनी प्रभावित हुए। उन्होंने कहा की सरकारी स्कूलों में पड़ने वाले बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। अध्यापक उनकी प्रतिभा को तराशने के लिए मेहनत करें। अध्यापक सरकारी स्कूल के बच्चों को अभी से ही प्रतियोगी परीक्षा के लिए मानसिक व बौद्धिक रूप से तैयार करें। सोनी ने अध्यापकों की मुश्किल सुनी। उनकी समस्याओं के हल के लिए शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए। सोनी ने बच्चों से अध्यापकों का फीडबैक लिया। सोनी ने अध्यापकों को निर्देश दिए कि बच्चों को पढ़ाई के दौरान कमी नहीं आनी चाहिए।