फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   गुरु ग्रन्थ की बे अदबी करने वालों का कठोर सजा मिले : भाई लोंगोवाल

गुरु ग्रन्थ की बे अदबी करने वालों का कठोर सजा मिले : भाई लोंगोवाल

Sat, 05 Jan 2019 10:14 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 05 Jan 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
गुरु ग्रन्थ की बे अदबी करने वालों का कठोर सजा मिले : भाई लोंगोवाल
संगत गुरुद्वारों की सुरक्षा सुनिश्चित करे : लौंगोवाल
विज्ञापन

एसजीपीसी प्रधान ने मोरिंडा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की निंदा की
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने मोरिंडा के साथ सटे गांव रामगढ़ स्थित गुरुद्वारा साहिब में हुई श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की निंदा की है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब समूची मानवता के गुरु हैं। पावन गुरबाणी हर धर्म के लोगों की अगुवाई करती है। पावन ग्रंथ की बेअदबी करने वाले लोग किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाने चाहिए। ऐसे लोगों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। यह लोग मानवता के दुश्मन हैं। लौंगोवाल ने संगत से अपील की कि वह गुरुद्वारे साहिब की सुरक्षा सुनिश्चित करें। इसके अलावा लौंगोवाल ने कश्मीर के जिला पुलवामा में आतंकवादियों द्वारा एक सिख नौजवान की गोली मार हत्या किए जाने का भी गंभीर नोटिस लिया है। उन्होंने मृतक के परिजनों के साथ हमदर्दी प्रगट की और कहा कि आतंकवादियों द्वारा की गई कार्रवाई मानवता के माथे पर कलंक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed