{"_id":"5b9a92b0867a557e824cf6b4","slug":"61536856752-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी साब 2 लोग मारे गए, अब तो लमीनी खड्ड रोड पर लगवा दो रेलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी साब 2 लोग मारे गए, अब तो लमीनी खड्ड रोड पर लगवा दो रेलिंग
Updated Thu, 13 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसी साहब, लमीनी खड्ड रोड पर रेलिंग लगवा दो
लमीनी, खानपुर, मनवाल और कुठेड़ पंचायत के लोगों का शिष्टमंडल डीसी से मिला
तीन दिन पहले रेलिंग न होने से गिरे साइकिल सवार की हुई थी मौत।
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। तीन दिन पहले जीएनडीयू कॉलेज के सामने लमीनी खड्डी पुल पर रेलिंग न होने से साइकिल सवार एक व्यक्ति की पानी में गिरकर डूबने से मौत हो गई थी। घटना के बाद वीरवार को खानपुर, लमीनी, मनवाल और कुठेड़ पंचायत के लोगों का शिष्टमंडल डीसी रामवीर को मिला। पुली के साथ रेलिंग बनाने की मांग को लेकर युवा कांग्रेसी नेता कार्तिक वडैहरा और हलका पठानकोट इंचार्ज योगेश पाल सन्नी के नेतृत्व में लोगों ने डीसी को मांगपत्र सौंपा।
कार्तिक वडैहरा ने कहा कि पुली से रोजाना सैकड़ों वाहन और पैदल लोग गुजरते हैं। पास ही सरकारी कॉलेज और निजी स्कूल भी हैं। बरसात में पुली के साथ रेलिंग न होने के कारण कई बार वाहन हादसे के शिकार हो जाते हैं। पिछले दो महीनों में दो लोगों की मौत भी हो चुकी है, लेकिन जिला प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान ही नहीं है। हादसों को देखते हुए उन्होंने पुली के दोनों ओर रेलिंग बनाने की मांग की। इस दौरान मौके पर योगेश पाल, गगनदीप, संजय, सोम राज, गुरदीप, दविन्द्र, सोनू और भूपेंद्र सिंह मौजूद थे।
फोटो:-2-डीसी को मांगपत्र सौंपने पहुंचे स्थानीय लोग।