फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   राष्ट्रीय मानव अधिकार मोर्चा ने चेतना रैली निकालकर नशे के खिलाफ किया जागरूक

राष्ट्रीय मानव अधिकार मोर्चा ने चेतना रैली निकालकर नशे के खिलाफ किया जागरूक

Wed, 01 Aug 2018 11:21 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय मानव अधिकार मोर्चा ने चेतना रैली निकालकर नशे के खिलाफ किया जागरूक
रैली निकालकर नशे के खिलाफ किया जागरूक
विज्ञापन

तरनतारन। राष्ट्रीय मानव अधिकार मोर्चा ने मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरिंदर धवन की अध्यक्षता में सीमावर्ती गांव डल की जीरो लाइन से नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए सैकड़ों साथियों के साथ सीमावर्ती गांवों से गुजरते हुए कस्बा भिखीविंड तक चेतना रैली निकाली गई। मोर्चा के अध्यक्ष नरिंदर धवन ने कहा कि पंजाब पुलिस और सरकार की तरफ से नशामुक्ति को लेकर किया जा रहा प्रयास नाकाफी है। इसलिए समाज सेवी संस्थाओं और लोगों को नशे पर विराम लगाने के लिए आगे आना होगा। चेतना मार्च डल सीमा से शुरू होकर गांव माड़ीमेघा, डलीरी, पहूविंड से गुजरकर कस्बा भिखीविंड में प्रवेश किया। मोर्चा के पदाधिकारियों और वर्करों ने नशे के खिलाफ नारेबाजी की। मोर्चे के वर्करों ने हाथों में नशे के खिलाफ स्लोगन लिखे बैनर थामे थे। सब डिवीजन भिखीविंड के डीएसपी सुलक्खण सिंह मान को मोर्चे के पदाधिकारियों ने नशे के तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने लिए ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर शेर सिंह, मनजीत बल्ल, गुरप्रीत सिंह गोला, गहल सिंह, गुरसेवक डल, सोनू डल, बलजीत अमीशाह, गुरप्रीत सिंह, गुरविंदर बैंका, सुखदेव डल, बलजीत अमीशाह, जसकरण सिंह, हैप्पी और राजेश कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed