फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   एट्रोसिटी कानून के खिलाफ 6 सिंतबर को भारत में सहयोग देगा जनरल समाज तथा ओबीसी फ्रंट-शर्मा

एट्रोसिटी कानून के खिलाफ 6 सिंतबर को भारत में सहयोग देगा जनरल समाज तथा ओबीसी फ्रंट-शर्मा

Wed, 05 Sep 2018 10:08 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
एट्रोसिटी कानून के खिलाफ 6 सिंतबर को भारत में सहयोग देगा जनरल समाज तथा ओबीसी फ्रंट-शर्मा
भारत बंद में सहयोग देगा जनरल समाज और ओबीसी फ्रंट
विज्ञापन

-पठानकोट की सभी संस्थाओं ने भारत बंद को दिया समर्थन, एट्रोसिटी को बताया काला कानून
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। पठानकोट के जनरल समाज और ओबीसी फ्रंट की बैठक ब्राह्मण सभा शाहपुर चौक में प्रधान अश्विनी शर्मा और ब्राह्मण सभा जिला प्रधान राजकुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सरकार द्वारा एससी/एसटी को आरक्षण दिए जाने में संशोधन करने और एट्रोसिटी एक्ट लागू करने के विरोध में 6 सितंबर को प्रस्तावित भारत बंद की रूपरेखा पर विचार विमर्श किया गया।

प्रधान अश्विनी शर्मा ने बताया सामाजिक समरसता, सामाजिक न्याय, प्राकृतिक न्याय व्यवस्था व मौलिक अधिकारों का हनन करने के प्रतीक इन कानूनों के विरोध में जनरल समाज और ओबीसी फ्रंट ने अपना विरोध पूरे भारतवर्ष में दर्ज करवा रहा है। इसमें विभिन्न प्रदेशों में अपने अपने हलके का नेतृत्व कर रहे सांसदों द्वारा संसद में इसके विरोध में एक शब्द भी ना बोलने को लेकर विरोध हो रहा है। वह सांसद जहां भी अपने प्रदेश में लोगों के बीच सार्वजनिक कार्यक्रमों में जाते हैं, वहां से उनको दुम दबाकर भागना पड़ता है। उन्होंने बताया की ऐसे काले कानून को भारत में अंग्रेजों द्वारा भी लागू नहीं किया गया था । वहां चाहे अदालतें भारतीयों के विरुद्ध ही चलती थी लेकिन फिर भी मुलजिम को अपना बचाव करने का मौका दिया जाता था। उन्होंने बताया कि ऐसा काला कानून पूरे विश्व में किसी भी देश में व्याप्त नहीं है। 1947 में सिर्फ 5 साल के लिए लागू किए गए आरक्षण को आज तक सिर्फ वोटों के लालच में बढ़ाते 22 से 49 फीसदी तक पहुंचाने वाली राजनीतिक पार्टियों के खिलाफ पूरे भारत में रोष व्याप्त है। जनरल समाज तथा ओबीसी फ्रंट के लोग इस अपने सिर पर टंगी तलवार को सहन करने के मूड में नहीं। अभी सांकेतिक हड़ताल के माध्यम से सरकार को अपने विचारों से अवगत करवाया जा रहा है। अगर सरकार अब भी ना जागी तो आगामी कार्यक्रम में स्कूल कॉलेज, ट्रांसपोर्ट इत्यादि सभी तरह के माध्यमों को ठप करके सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। इस बैठक में जिला महाजन युवा विंग, ब्राह्मण सभा पठानकोट, खत्री सभा पठानकोट, महाजन सभा पठानकोट, कश्यप राजपूत सभा, सेंट्रल महाजन सभा, शिव सेना पंजाब, विश्वकर्मा सभा समेत विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि अपने अपने समर्थकों सहित शामिल हुए। इस मौके पर चेयरमैन भरत महाजन, चीफ पैटर्न चाचा वेद प्रकाश, एसएस बावा, अनिल महाजन, रमन शर्मा, मनिंदर सिंह, सतीश महाजन, ओपी वर्मा, गुरदीप सिंह गुलाटी, विजय महाजन, संजय आनंद, राजेश पुरी, पवन शर्मा, राजेश शर्मा, बैजनाथ कौशल, दिनेश भारद्वाज, राकेश सूरी, सुरेंद्र महाजन, कमलजीत शर्मा, नरेंद्र शर्मा, ठाकुर कृपाल सिंह पाला, अश्वनी गुप्ता, अमित नायर, रमन हांडा, करण कुंद्रा, एलआर सोढ़ी, संजीव शर्मा, अरुण मेहता, रतन चंद शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा और विश्वकर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो:-़1-बैठक में उपस्थित जनरल समाज तथा ओबीसी फ्रंट के पदाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed