फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   पंजाबी विकास मंच यूके ने लगाया की-बोर्ड की सिखलाई के लिए ट्रेनिंग कैंप

पंजाबी विकास मंच यूके ने लगाया की-बोर्ड की सिखलाई के लिए ट्रेनिंग कैंप

Fri, 11 May 2018 10:28 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
पंजाबी विकास मंच यूके ने लगाया की-बोर्ड की सिखलाई के लिए ट्रेनिंग कैंप
की-बोर्ड की सिखलाई के लिए ट्रेनिंग कैंप
विज्ञापन

गुरदासपुर। गोल्डन कॉलेज आफ इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी में कंप्यूटर अध्यापकों का ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता शिंदरपाल सिंह माहल और डा. गुरइकबाल सिंह काहलों ने की। इसमें बतौर मुख्य मेहमान जिला शिक्षा अधिकारी सलविंदर सिंह समरा शामिल हुए। वहीं उप जिला शिक्षा अधिकारी गुरनाम सिंह और जिला साइंस सुपरवाइजर प्रवीन कुमार बतौर विशेष मेहमान शामिल हुए। शिंदरपाल सिंह माहल ने सभी उपस्थित पंजाबी प्रेमियों को ट्रेनिंग दी।
डीईओ समरा ने कहा कि पंजाबी भाषा को प्रफुल्लित करने के लिए तैयार किया की-बोर्ड दुनिया भर में पंजाबी भाषा को प्यार करने वाले लोगों के लिए लाभदायक साबित होगा। डिप्टी डीईओ गुरनाम सिंह, जिला साइंस सुपरवाइजर प्रवीन कुमार और जिला गाइडेंस काउंसिलर परमिंदर सिंह ने कहा कि पंजाबी लोग अपने मां बोली को भूल रहे हैं, मगर सात समंदर पार यूके जाकर भी हमारे देश के पंजाबी मातृ भूमि के साथ जुड़े हुए हैं। इस दौरान गोल्डन ग्रुप के चेयरमैन मोहित महाजन, प्रबंधक टीआर शर्मा, प्रिंसिपल राजीव महाजन ने यूके से आई पूरी टीम का स्वागत और धन्यवाद किया। इस मौके पर आईसीटी कोआर्डिनेटर प्रदीप अरोड़ा, पढ़ो पंजाब के जिला कोआर्डिनेटर विशाल मिन्हास, जसबीर सिंह, अमन गुप्ता, अन्नू बेदी एपीसी जनरल समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन


11जीडीआर011-मुख्य मेहमान डीईओ समरा को सम्मानित करते हुए शिंदरपाल सिंह माहल यूके, डा. गुरइकबाल सिंह काहलों, टीआर शर्मा, परमिंदर सिंह सैनी, राजीव महाजन व जसबीर सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed