फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   एम्बुलेंस सेवा में तैनात स्टाफ का वेतन न मिलने पर गुस्सा फूटा

एम्बुलेंस सेवा में तैनात स्टाफ का वेतन न मिलने पर गुस्सा फूटा

Tue, 27 Feb 2018 10:44 PM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
एम्बुलेंस सेवा में तैनात स्टाफ का वेतन न मिलने पर गुस्सा फूटा
एंबुलेंस सेवा में तैनात स्टाफ का वेतन न मिलने पर गुस्सा फूटा
विज्ञापन

तरनतारन। सूबे के अलग-अलग जिलों में करीब 240 एंबुलेंस सेवा बस चल रही है। इसमें तैनात स्टाफ को बीते दो महीने से वेतन ना मिलने से वह मानसिक और आर्थिक परेशानी से गुजर रहे हैं। इस संबंध में जिले के 108 सेवा के स्टाफ की बैठक तरनतारन में हुई। इस दौरान प्रधान राजनबीर सिंह, गुरलाल सिंह, हरजीत सिंह, सुनील कुमार, कपिल देव, गुरविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, गुरजिंदर सिंह, गुरसाहिब सिंह, अमित कुमार, तजिंदर सिंह, गुरभेज सिंह, हरविंदर ने बताया कि तीसरा माह शुरू हो गया है, लेकिन 108 एंबुलेंस को चलाने वाली मुंबई की निजी कंपनी साफ्ट प्रोवाइडर की ओर से स्टाफ को वेतन नहीं दिया जा रहा। इससे उन्हें आर्थिक रूप से भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी हम से दिन में 12 घंटे काम लेती है, जिसका कोई भी ओवर टाइम भी नहीं देती। इसके अलावा कंपनी की ओर से कोई इंक्रीमेंट भी नहीं दिया जाता। ऐसे में अगर कोई कंपनी के खिलाफ आवाज उठाता है तो उसे दबाने के लिए या तो उसकी बदली कर दी जाती है, नहीं तो कोई बहाना बनाकर उसे निकाल दिया जाता है। स्टाफ ने कहा कि अगर कंपनी की ओर से जल्द ही जायज मांगें नहीं मानी गईं तो हमें मजबूरन 108 सेवा एंबुलेंस का चक्का जाम कर संघर्ष करना पड़ेगा।

क्क॥ह्रञ्जह्र-27भनस्क्त्रस्ञ्जक्त्रस्हृक्क01- एम्बुलेंस सेवा का स्टाफ वेतन न मिलने पर प्रदर्शन करते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed