फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   5 packets of heroin recovered during the search, some suspects were detained

सर्च के दौरान हेरोइन के 5 पैकेट बरामद, कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया

Wed, 27 Jul 2022 10:48 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
5 packets of heroin recovered during the search, some suspects were detained
अमृतसर। पाकिस्तानी ड्रोन ने मंगलवार देर रात भारतीय क्षेत्र में करीब ढाई किलोमीटर अंदर घुसकर सीमांत गांव नेष्टा के डीएवी स्कूल की ग्राउंड में हेरोइन के पैकेट गिराए और गायब हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस ने स्कूल के आसपास के पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी, जो पूरी रात जारी रही। पुलिस द्वारा बुधवार सुबह स्कूल की ग्राउंड में शुरू किए सर्च अभियान के दौरान वहां से 1-1 किलो हेरोइन के 5 पैकेट बरामद हुए। घरिंडा थान पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करने के बाद कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक पुलिस के खुफिया विंग को सूचना मिली थी कि कुछ भारतीय तस्कर पाकिस्तानी तस्करों से संपर्क कर हेरोइन की खेप मंगवा रहे हैं। यह खेप पाकिस्तान ड्रोन के जरिये भारत-पाक सीमा के करीब ढाई किलोमीटर अंदर स्थित गांव नेष्टा के डीएवी स्कूल की ग्राउंड में गिराई जानी है। इस पुख्ता सूचना के बाद पुलिस ने स्कूल और आसपास के पूरे इलाके में अपना जाल बिछा दिया। वहीं दूसरी तरफ सीआईए स्टाफ के अधिकारियों ने रातो - रात ही सीमांत के गांवों में रहने वाले तस्करों की लिस्ट निकाल कर उन्हें खंगालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

रात करीब डेढ़ बजे पाकिस्तान की ओर से आए एक ड्रोन ने स्कूल की ग्राउंड में हेरोइन के पैकेट गिराए। हालांकि पुलिस ने ड्रोन को मार गिराने के लिए कई फायर किए, लेकिन ड्रोन अंधेरे में गायब हो गया। पुलिस पूरी रात वहां डेरा जमाए रही ताकि पता लगाया जा सके कि हेरोइन के पैकेटों को कौन उठाने आता है, लेकिन कोई नहीं आया। पुलिस ने बुधवार सुबह चलाए सर्च अभियान के दौरान स्कूल की ग्राउंड से हेरोइन के 5 पैकेट बरामद कर लिए। वहीं घरिंडा थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में 4 संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed